Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:कैलाश मानसरोवर यात्रा के प्रथम दल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

लोहाघाट:पूर्व विधायक फर्त्याल की पहल पर 10 जुलाई से होगा मिनी ओलंपिक 2

लोहाघाट:स्त्री रोग विशेषज्ञ के तबादले को रोकने की मांग लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट:भाजपा के दर्जनों लोग कांग्रेस मे हुए शामिल विधा0अधिकारी ने किया स्वागत।

टनकपुर:उत्तराखंड की संस्कृति में रमे कैलाश मानसरोवर यात्री कुमाऊनी झोड़े में झूमे

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:डीएम ने रात में किया स्वाला डेंजर जोन का निरीक्षण जिलाधिकारी ने दिए यातायात सुचारु रखने के निर्देश

Laxman Singh Bisht

Wed, Oct 8, 2025

.डीएम रात में किया स्वाला डेंजर जोन का निरीक्षण जिलाधिकारी ने दिए यातायात सुचारु रखने के निर्देशराष्ट्रीय राजमार्ग स्थित स्वाला क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने एवं मार्ग चौड़ीकरण कार्य की प्रगति का जायजा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मनीष कुमार ने रात में मौके पर पहुँचकर निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता, राष्ट्रीय राजमार्ग खंड को निर्देशित किया कि मार्ग पर किसी भी प्रकार की यातायात बाधा न हो, इसके लिए कार्य को चरणबद्ध एवं योजनाबद्ध रूप से संचालित किया जाए। उन्होंने कहा कि सड़क चौड़ीकरण कार्य की गुणवत्ता, मजबूती और सुरक्षा मानकों से कोई समझौता नहीं होना चाहिए।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि कार्य की गति को और तेज किया जाए तथा रात्रिकालीन समय में भी कार्य बिना किसी अवरोध के जारी रहे। उन्होंने रात्रि में प्रकाश व्यवस्था, पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी स्थल पर परीक्षण किया।उन्होंने यह भी कहा कि चौड़ीकरण कार्य के दौरान व्यापारियों एवं स्थानीय निवासियों को न्यूनतम असुविधा हो और आमजन को निर्बाध व सुरक्षित आवागमन की सुविधा निरंतर मिलती रहे।इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक श्री शिवराज चौहान, राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी एवं विभागीय कार्मिक उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें