Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:टनकपुर को रेल संपर्क की बड़ी सौगात, नांदेड एक्सप्रेस का होगा शुभारंभ

लोहाघाट:राय नगर चोड़ी में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम का कड़ा विरोध बैरंग लौटी ऊर्जा निगम की टीम।

टनकपुर:सीएम ने 65.95 करोड़ की बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का किया शिलान्यास

लोहाघाट /चंपावत की बेटियों ने किया कमाल 9 बालिकाओं का महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में हुआ चयन।

लोहाघाट:सफेद हाथी बना लाखों रुपए की लागत से लगा उप जिला चिकित्सालय का ऑक्सीजन जनरेट प्लांट। जनता के धन की बर्बादी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:अंतर्राष्ट्रीय फार्मासिस्ट डे पर डीएम ने समर्पित फार्मासिस्ट योगेश कनौजिया को किया सम्मानित। थपथपाई पीठ।

Laxman Singh Bisht

Thu, Sep 25, 2025

अंतर्राष्ट्रीय फार्मासिस्ट डे पर डीएम ने समर्पित फार्मासिस्ट योगेश कनौजिया को किया सम्मानितअंतर्राष्ट्रीय फार्मासिस्ट डे के अवसर पर जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने अपने कार्य के प्रति समर्पित फार्मासिस्ट श्री योगेश कनौजिया को सम्मानित किया। योगेश पिछले 20 वर्षों से आरोग्य आयुष मंदिर, पनिया में सेवाएँ प्रदान कर रहे हैं। कोविड-19 के दौरान उन्होंने पाटी ब्लॉक की 80 ग्राम सभाओं में 40,000 से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन सफलतापूर्वक कराया। इसके अलावा, उन्होंने पुराणागिरि, जोड़, देवीधुरा मेला, खेल महाकुम्भ और विभिन्न आपदा परिस्थितियों में बिना किसी लाभ के सेवा दी। अपने 20 वर्षों के कार्यकाल में श्री योगेश ने 20,000 से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान की हैं। योगेश कनौजिया ने बताया कि उनके माता-पिता ही उनके सेवा भाव के प्रेरणा स्रोत हैं। उनकी पत्नी भी फार्मेसी अधिकारी हैं और उनका एक पुत्र है। वे नियमित रूप से प्रातःकाल फुटबॉल खेलने भी जाते हैं।इस अवसर पर जिलाधिकारी मनीष कुमार ने उन्हें शुभकामनाएँ दीं और उनके सेवा भाव के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान भी मौजूद रहे।।

जरूरी खबरें