रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:सड़क मार्ग बंद होने से डीएम एवं और एसपी पुलिसबनबसा क्षेत्र में मची तबाही को देखने हेली से हुए रवाना।
Laxman Singh Bisht
Tue, Sep 2, 2025
.सड़क मार्ग बंद होने से डीएम एवं और एसपी बनबसा क्षेत्र में मची तबाही को देखने हेली से हुए रवाना।
चंपावत। टनकपुर व बनबसा क्षेत्र में भारी वर्षा के कारण मची तबाही व फंसे लोगों को राहत देने एवं उनके बचाव कार्यों को युद्ध स्तर पर शुरू करने के लिए जिलाधिकारी मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अजय गणपति आज हेलीकॉप्टर से हल्द्वानी के लिए रवाना हो गए हैं जहां से वह सड़क मार्ग के द्वारा आज ही टनकपुर पहुंच जाएंगे। टनकपुर चंपावत राजमार्ग बंद होने के कारण जिलाधिकारी यहीं से राहत व बचाव कार्यों की मॉनीटरिंग कर रहे थे लेकिन वहां युद्ध स्तर पर राहत व बचाव कार्यों को संचालित करने के लिए अब दोनों अधिकारी मोर्चा संभालेंगे।.