रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:चरस तस्करी के आरोपी को 10 साल कठोर कारावास की सजा जिला सत्र न्यायाधीश का फैसला
Laxman Singh Bisht
चरस तस्करी के आरोपी को 10 साल कठोर कारावास की सजा जिला सत्र न्यायाधीश का फैसला
चंपावत। विशेष सत्र न्यायाधीश (एनडीपीएस एक्ट) अनुज कुमार संगल की अदालत ने करीब तीन वर्ष पुराने चरस तस्करी के मामले में आरोपी को दोषसिद्ध करते हुए 10 वर्ष के कठोर कारावास और 90 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड अदा नहीं करने पर दोषी को 10 माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। अदालत ने सभी साक्ष्यों का अवलोकन करने और अभियोजन एवं बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद रवि प्रकाश (28), निवासी हरिजन बस्ती, दरियापुर, बवाना, बाहरी उत्तरी दिल्ली को दोषी करार दिया। अभियोजन के अनुसार दिसंबर 2023 में एसओजी निरीक्षक ललित पांडेय पुलिस टीम के साथ देवीधुरा पुलिस चौकी के बाहर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान रात करीब 10 बजे डिग्री कॉलेज रोड से मुख्य सड़क की ओर पैदल आ रहे एक व्यक्ति पर पुलिस की नजर पड़ी। पुलिस टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह तेजी से आगे बढ़ने लगा। संदेह होने पर पुलिस टीम ने उसका पीछा किया और कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 950 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। बरामदगी के बाद आरोपी के खिलाफ पाटी थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की विवेचना और न्यायालय में चली सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने आरोपी के खिलाफ बरामदगी सहित अन्य साक्ष्य प्रस्तुत किए। न्यायालय ने उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर आरोपी को दोषी माना। इसके बाद अदालत ने उसे 10 वर्ष के कठोर कारावास तथा 90 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया।
विज्ञापन
लोहाघाट:11:00 बजे तक नहीं खुले समाज कल्याण कार्यालय के ताले जनता करती रही इंतजार।
चंपावत:रीठा साहिब में 1 किलो 139 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार। रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही।
लोहाघाट: मांगों को लेकर ग्राम प्रधानो का धरना ब्लॉक कार्यालय में की तालाबंदी।
लोहाघाट:मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर मांगों को लेकर ग्राम प्रधानो का धरना ब्लॉक कार्यालय में की तालाबंदी। मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की भी चेतावनी।
चंपावत:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर सेवा और स्वच्छता का संकल्प टी-गार्डन में चला बृहद स्वच्छता अभियान
चंपावत:पोक्सो के आरोपी को 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा टनकपुर का है मामला।
चंपावत:धूमधाम से मनाया गया जनपद चंपावत का स्थापना दिवस। 29 वर्षों की विकास यात्रा का उत्सव
चम्पावत के कृषक विनोद सिंह ने प्रस्तुत की आधुनिक उद्यानिकी की नई मिसाल
लोहाघाट:भव्य कलश यात्रा के साथ लोहाघाट में गणेश महोत्सव का शुभारंभ।
चंपावत:नगर पालिका चम्पावत में "सेवा संकल्प" एवं "स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026" का होगा आयोजन;