रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:तल्लादेश क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिले जिला पंचायत सदस्य शैलेश जोशी
Laxman Singh Bisht
Thu, Nov 13, 2025
तल्लादेश क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिले जिला पंचायत सदस्य शैलेश जोशी
- उत्तरायणी मेले के दौरान तल्लादेश आने का दिया निमंत्रण
- सीएम ने तल्लादेश के हर गांव को सड़क से जोड़ने का दिया आश्वासन
चंपावत। चंपावत जिले की सीमांत क्षेत्र तल्लादेश में विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला पंचायत सदस्य शैलेश जोशी ने देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न स्वास्थ्य सड़क सहित अन्य समस्याओं के संबंध में ज्ञापन सौंपा है। साथ ही उत्तरायणी पर्व पर तल्लादेश क्षेत्र में लगने वाले मेले में आने का निमंत्रण दिया है। बृहस्पतिवार को जिला पंचायत सदस्य जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देहरादून में मुलाकात करते हुए तल्लादेश क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं सड़क, स्वास्थ सहित अन्य मांगों को से सम्बंधित ज्ञापन सौंपा। साथ ही तल्लादेश के ग्राम सीम (रियांसी बमनगांव) में उत्तरायणी के पावन पर्व पर आयोजित होने वाले श्री गंगनान मेले में आने का निमंत्रण दिया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मेले में आने और तल्लादेश क्षेत्र के हर गांव को सड़क से जोड़े जाने का आश्वासन दिया है। तल्लादेश की सड़कों सहित स्वास्थ्य सुविधाओं के सम्बंधित विभाग को जल्द से जल्द डीपीआर बना कर शासन को भेजे जाने को निर्देशित किया है। इस मौके भाजपा जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।