रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जिलाधिकारी ने श्रद्धांजलि अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया
Laxman Singh Bisht
भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जिलाधिकारी ने श्रद्धांजलि अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया

जिलाधिकारी ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, कहा—राष्ट्र निर्माण में पंत जी का योगदान सदैव प्रेरणादायी

भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने पं. गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।जिलाधिकारी ने कहा कि उत्तराखण्ड की धरती पर जन्मे पं. गोविंद बल्लभ पंत महान स्वतंत्रता सेनानी, कुशल प्रशासक और दूरदर्शी राजनेता थे। स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने के साथ ही उन्होंने स्वतंत्र भारत के निर्माण और प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने जनकल्याण, सामाजिक न्याय और सुशासन की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए।उन्होंने कहा कि पंत जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा और जनसेवा को समर्पित रहा। उनके आदर्श आज भी हम सभी को अपने दायित्वों का ईमानदारी, संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ निर्वहन करने की प्रेरणा देते हैं। उनकी जयंती पर हमें उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज और राष्ट्र की प्रगति में अपना योगदान देने का संकल्प लेना चाहिए।इस दौरान जिलाधिकारी सभागार में डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की जीविनी दिखाई गयी।जयंती के अवसर पर जनपद के विभिन्न कार्यालयों में वृहद स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कार्यालय परिसरों एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया तथा स्वच्छ एवं सुंदर परिवेश बनाए रखने के लिए सभी की सहभागिता पर जोर दिया।इस दौरान प्र0 मुख्य विकास अधिकारी अजय सिंह, एपीडी सुश्री विम्मी जोशी, एसडीएम बी.सी. पंत, मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं
लोहाघाट के पाटन कनेड़ा में ततैयों से वन विभाग ने दिलाई राहत
लोहाघाट:सीमांत क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड में नंबर न आने पर ग्राम प्रधानों ने जताई नाराजगी।
लोहाघाट:सीएम धामी के जन्मदिन पर जीआईसी मडलक में पुस्तकालय का हुआ शुभारंभ। मेधावी छात्र छात्राएं हुई सम्मानित
चंपावत:सीएम धामी के जन्मदिवस पर “सेवा संकल्प अभियान” के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन
बाराकोट: प्रधान संगठन बाराकोट का विकासखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन व तालाबंदी
लोहाघाट:पार्किंग को लेकर पालिका और लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के बीच बैठक यथावत रहेगी स्थिति। पालिका करेगी पार्किंग की व्यवस्था।
चंपावत:धामी सरकार यूआईआईडीबी के माध्यम से सरकारी संपत्तियों को राज्य के बाहरी लोगों को देने की कर रही तैयारी:कांग्रेस जिला अध्यक्ष