रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:जिलाधिकारी ने पशुपालकों के साथ की सकारात्मक वार्ता।भुगतान में देरी के कारणों की होगी जांच रोस्टर बनाकर नियमित होगा डेयरी का निरीक्षण
Laxman Singh Bisht
जिलाधिकारी ने पशुपालकों के साथ की सकारात्मक वार्ता।भुगतान में देरी के कारणों की होगी जांच

रोस्टर बनाकर नियमित होगा डेयरी का निरीक्षण
पशुधन बीमा, घस्यारी योजना सहित पशुपालकों से जुड़े प्रकरणों का प्राथमिकता से करें समाधान: डीएम

जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने शुक्रवार को जिला सभागार में जनपद के पशुपालकों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जीएम डेयरी को पशुपालकों के लंबित दुग्ध भुगतान का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी को भुगतान में हो रही देरी के कारणों की जांच करने को कहा। उन्होंने डेयरी की कार्यप्रणाली एवं व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी के लिए रोस्टर तैयार कर नियमित निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए।जिलाधिकारी ने सीवीओ को पशुधन बीमा एवं पशुपालकों से संबंधित अन्य लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि विभागीय अधिकारी पशुपालकों के साथ नियमित संवाद बनाए रखें और योजनाओं का लाभ पात्र पशुपालकों तक समय पर पहुंचाएं।जिलाधिकारी ने दुग्ध मूल्य से संबंधित मांग पर सक्षम स्तर को प्रस्ताव भेजने, वन्यजीव हमले में पशुहानि के मुआवजे की प्रक्रिया को सरल एवं त्वरित करने, न्याय पंचायत स्तर पर साइलेज, गुणवत्तायुक्त पशु आहार एवं भूसे की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने, अधिक से अधिक पशुपालकों को पशुधन बीमा से जोड़ने तथा पशु चिकित्सालयों में चिकित्सकों एवं आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में पशुपालकों की ओर से दुग्ध संगठन के सचिव राजेश सिंह बिष्ट सहित अन्य प्रगतिशील किसानों एवं पशुपालकों ने दूध का न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित करने, वन्यजीव हमले में पशुहानि पर मुआवजा प्रक्रिया को सरल एवं त्वरित बनाने, न्याय पंचायत स्तर पर साइलेज, गुणवत्तायुक्त पशु आहार एवं भूसे की उपलब्धता, पशुधन बीमा तथा पशु चिकित्सालयों में चिकित्सकों एवं आवश्यक दवाओं की उपलब्धता से संबंधित मांगें एवं सुझाव रखे।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिला स्तर पर समाधान योग्य समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई की जाए तथा शासन स्तर से संबंधित मांगों एवं सुझावों को नियमानुसार उचित स्तर पर प्रेषित किया जाए। उन्होंने कहा कि पशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था एवं किसानों की आजीविका का महत्वपूर्ण आधार है, इसलिए पशुपालकों से जुड़े मामलों का संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं प्राथमिकता के साथ समाधान सुनिश्चित किया जाए। मालूम क्षेत्र के पशुपालकों के द्वारा चंपावत की आंचल डेयरी पर उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे। जिसका जिला अधिकारी के द्वारा गंभीरता से संज्ञान लिया गया।इस दौरान प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी अजय सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी वसुंधरा गर्ब्याल, जीएम डेयरी जी.एस. राणा, सहायक निदेशक डेयरी सुनील अधिकारी, एसडीओ वन विभाग सुनील कुमार सहित संबंधित अधिकारी एवं बड़ी संख्या में पशुपालक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
चंपावत:पुनौली कृषि उपकरण प्रकरण की जांच में विधायक के आरोपों की पुष्टि नहीं, भौतिक सत्यापन में मौके पर मिले सभी उपकरण
लोहाघाट:ढोल नगाड़ों के साथ निकले मां भगवती के डोले। झूमाधूरी मेला 2026 का समापन।
पिथौरागढ़:14 वर्षीय इकलौते बेटे की मौत के सदमे से माँ ने सरयू नदी में छलांग लगाकर दी जान।
बाराकोट के कामाजूला में गहरी खाई में गिरी पिकअप एक की मौत एक गंभीर हायर सेंटर रेफर्।
लोहाघाट बाईपास में प्रस्तावित टनल निर्माण हेतु प्रक्रिया शुरू मिट्टी की होने लगी जांच। दो टनल है प्रस्तावित।
लोहाघाट:उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट में अल्ट्रासाउंड जांच हेतु तीनों विकासखंडों का साप्ताहिक रोस्टर जारी।
लोहाघाट:यूकेडी के दिग्गज नेता काशी सिंह ऐरी पहुंचे लोहाघाट। मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं की ली बैठक।
लोहाघाट:घाट के पुराने मोटर पुल से महिला ने उफनती सरयू में लगाई छलांग मौत।
लोहाघाट:बंदेला ढेक निवासी सामाजिक कार्यकर्ता त्रिभुवन सिंह ढेक का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
लोहाघाट:होटल-ढाबों पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती 06 के चालान 2,500 रुपए वसूला संयोजन शुल्क