Wednesday 1st of April 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:यूकेडी की मासिक बैठक का आयोजन । 20 लोग यूकेडी में हुए शामिल।

लोहाघाट:पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ में वार्षिक परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम।

लोहाघाट:प्रा0 शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष गोविंद बोहरा का स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति आवेदन हुआ स्वीकार।

लोहाघाट:चोमेल में रसोई गैस की गाड़ी पहुंचने से राहत। कई लोगों को नहीं मिल पाई गैस ।

लोहाघाट:सरस्वती शिशु मंदिर लोहाघाट का परीक्षा फल घोषित सत प्रतिशत रहा परीक्षा फल।

: चम्पावत:जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत ने न्यायिक बंदीगृह लोहाघाट मे लगाया जागरूकता शिविर कैदियों की सुनी समस्याए

Laxman Singh Bisht

Wed, Sep 6, 2023
  सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवानी पासबोला द्वारा मंगलवार को न्यायिक बंदी गृह लोहाघाट का निरीक्षण किया गया। वरिष्ठ सहायक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समीर कुमार चौधरी ने बताया कि सचिव द्वारा बंदियों से उनके खान-पान, निशुल्क अधिवक्ता प्रदान किए जाने व स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली गई तथा बंदियों को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी भी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त उनके द्वारा बंदी गृह में दी जा रही सुविधाओं के बारे में पूछा गया व सम्बन्धितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान चीफ लीगल डिफेंस काउंसलर विजय कुमार राय, न्यायिक बंदीगृह लोहाघाट के कर्मचारी, पीएलबी राजीव मुरारी तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें