Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जू0 हा0 फोर्ती में मुख्यमंत्री ज्ञान केंद्र का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ।

लोहाघाट क्षेत्र के मास्टर प्लान-2041 पर आमजन से मांगे गए सुझाव।

बाराकोट:जीआईसी बाराकोट के छात्र-छात्राओं की गुहार शिक्षक दे हमें सरकार

लोहाघाट:बिजली के तार बदलने के चलते राय नगर चोड़ी की विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।

पाटी:रा0उच्च माध्यमिक विद्यालय बास बस्वाड़ी में पेयजल किल्लत डीएम के निर्देश के बावजूद नहीं लगा हैंडपंप।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:धौन बडोली सड़क में वाहन तो दूर पैदल चलना हुआ मुश्किल। ग्रामीण परेशान

Laxman Singh Bisht

Sun, Aug 17, 2025

धौन बडोली सड़क में वाहन तो दूर पैदल चलना हुआ मुश्किल। ग्रामीण परेशान

धौन बडोली मोटर मार्ग यातायात के लिए हुआ बदहाल । नाले में तब्दील सड़क।चंपावत जिले की स्वांला से बडोली गांव को जाने वाली सड़क के हाल बदहाल हो चुके। इस सड़क में वाहनों का चलना तो दूर ग्रामीणों का पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश से इस सड़क बरहाल हालत में पहुंच चुकी है जिला मुख्यालय से मात्र 20 किमी दूर स्वाला से बड़ौली गांव तक की 6.55 किलोमीटर लंबी सड़क से आसपास की कई ग्रामीण आबादी जुड़ी है। लेकिन पिछले तीन दिन से इस रोड के बुरे हाल हैं। ग्रामीणों का कहना है कि टनकपुर चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग के निचले हिस्से में स्थित यह सड़क भूकटाव के चलते कई जगह बंद होने के साथ साथ बारिश का पानी सड़क पर आने से रोड कई जगह नाले में तब्दील हो गई है। सड़क बंद होने से क्षेत्र की 500 से अधिक की आबादी प्रभावित हो रही हैं। सड़क बंद होने से ग्रामीणों को आवाजाही करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रेम थ्वाल, भावेश थ्वाल, गणेश थ्वाल, लक्ष्मी दत्त, विजय थ्वाल, तुलसी थ्वाल आदि का कहना है कि सड़क बंद होने से बुजुर्ग, बीमार, छात्र-छात्राओं और गर्भवती महिलाओं को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द सड़क को आवाजाही के लिए सुचारू करने की मांग की है।

वही परियोजना प्रबंधक अभिषेक यादव ने कहा स्वांला के ऊपर वाले हिस्से से मलबा आने की वजह से दिक्कत आ रही है। फिलहाल सड़क को खोलने के लिए मशीनों को लगाया गया है। जल्द ही सड़क को यातायात के लिए सुचारू किया जाएगा।

जरूरी खबरें