Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

चंपावत:भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हो समाधान : डीएम

चंपावत में डंपर से टकराया नेपाली मजदूर उपचार के दौरान मौत

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष दीप पाठक की पंडित दीनदयाल उपाध्याय को भारत रत्न देने की मांग।

Laxman Singh Bisht

Wed, Feb 11, 2026

पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष दीप पाठक की पंडित दीनदयाल उपाध्याय को भारत रत्न देने की मांग।

राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को लिखा पत्रआज 11फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष चंपावत समाजसेवी दीप चंद्र पाठक द्वारा राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री को पत्र प्रेषित कर जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय को मरणोपरांत देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “भारत रत्न” से सम्मानित किए जाने की मांग की गई।प्रेषित पत्र में पाठक ने उल्लेख किया है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक महान चिंतक, राष्ट्रवादी नेता तथा “एकात्म मानववाद” के प्रणेता थे। उनका “अंत्योदय” का सिद्धांत समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाना आज भी राष्ट्र की नीतियों का मार्गदर्शक सिद्धांत है।उनका सादगीपूर्ण एवं राष्ट्रसमर्पित जीवन देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है।दीप चंद्र पाठक ने कहा कि करोड़ों देशवासियों की भावना है कि ऐसे महान राष्ट्रपुरुष को “भारत रत्न” से सम्मानित कर राष्ट्र उनकी अमूल्य सेवाओं का सम्मान करे। यह मांग किसी दल या व्यक्ति विशेष की नहीं, बल्कि जनभावना की अभिव्यक्ति है।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र सरकार इस विषय पर सकारात्मक निर्णय लेकर देश की भावनाओं का सम्मान करेगी।

जरूरी खबरें