रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:जिलाधिकारी से भिंगराड़ा में पक्के नाले के निर्माण की मांग हो रहा है बड़ा खतरा।
Laxman Singh Bisht
जिलाधिकारी से भिंगराड़ा में पक्के नाले के निर्माण की मांग हो रहा है खतरा।

चंपावत जिले के पाटी ब्लॉक के भिंगराड़ा मे पटवारी चौंकी के समीप से निकलकर प्राइमरी पाठशाला एवं गांव को जाने वाले नाले से भूमि कटाव हो रहा है जिस कारण कई मकानों व दुकानों को नुकसान होने का बड़ा खतरा बना हुआ है। मकानों में दरारें पड़ चुकी है। मामले में सेवानिवृत्ति शिक्षक चंद्रशेखर जोशी व ग्रामीणों ने जिलाधिकारी व जिला पंचायत अध्यक्ष चंपावत से जन समस्या व संभावित खतरे को देखते हुए नाले का पक्का निर्माण कर उस पर आर सी सी डालकर पैदल मार्ग निर्माण की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा इस निर्माण कार्य से जनता को सुविधा मिलने के साथ-साथ प्राथमिक विद्यालय की दूरी एक किलोमीटर के स्थान पर मात्र 200 मीटर तथा एवं पोस्ट आफिस दूरी मात्र 200 मीटर होगी, तथा नैनीताल बैंक शाखा आने जाने वालों को भी इस मार्ग का लाभ मिलेगा । ग्रामीणों ने बताया इसमें मार्ग के निर्माण से मुख्य गांव की दूरी 2 किलोमीटर के स्थान पर मात्र 500 मीटर लगभग रह जाएगी। मांग करने में पुष्कर सिंह, दीपक शर्मा ,रूद्र सिंह,सतीश भट्ट, रमेश मथेला ,ईश्वरी दत्त, भागीरथ जोशी सहित कई ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
लोहाघाट के पाटन कनेड़ा में ततैयों से वन विभाग ने दिलाई राहत
लोहाघाट:सीमांत क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड में नंबर न आने पर ग्राम प्रधानों ने जताई नाराजगी।
लोहाघाट:सीएम धामी के जन्मदिन पर जीआईसी मडलक में पुस्तकालय का हुआ शुभारंभ। मेधावी छात्र छात्राएं हुई सम्मानित
चंपावत:सीएम धामी के जन्मदिवस पर “सेवा संकल्प अभियान” के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन
बाराकोट: प्रधान संगठन बाराकोट का विकासखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन व तालाबंदी
लोहाघाट:पार्किंग को लेकर पालिका और लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के बीच बैठक यथावत रहेगी स्थिति। पालिका करेगी पार्किंग की व्यवस्था।
चंपावत:धामी सरकार यूआईआईडीबी के माध्यम से सरकारी संपत्तियों को राज्य के बाहरी लोगों को देने की कर रही तैयारी:कांग्रेस जिला अध्यक्ष
चंपावत:यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष सक्षम अधिकारी ने जिला कार्यकारिणी का किया विस्तार
चंपावत:डबल इंजन सरकार में चंपावत जिले में क्यों परेशान है पशुपालक?
लोहाघाट में भाजपा ने धूमधाम से मनाया सीएम धामी का जन्म दिवस।