Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

ऐतिहासिक होगा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का लोहाघाट दौरा। 2027 में होगा सत्ता परिवर्तन: विधा0 अधिकारी।

चंपावत:मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को ललकारा

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:सर्व समाज की आवाज़ बने दीप पाठक ने यूजीसी नियमों पर उठाए सवाल, जिला नेतृत्व की चुप्पी पर साधा निशाना

Laxman Singh Bisht

Tue, Jan 27, 2026

सर्व समाज की आवाज़ बने दीप पाठक ने यूजीसी नियमों पर उठाए सवाल, जिला नेतृत्व की चुप्पी पर साधा निशानाहमेशा की तरह सर्व समाज से जुड़े मुद्दों को मुखरता से उठाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता व पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष चंपावत दीप चंद्र पाठक ने यूजीसी द्वारा बनाए गए नए नियमों को लेकर कड़ा सवाल खड़ा किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ई-मेल व स्पीड पोस्ट के माध्यम से पत्र भेजकर कहा कि ये नियम शिक्षा में समानता और योग्यता आधारित व्यवस्था की मूल भावना के विपरीत हैं। पत्र में उल्लेख किया गया है कि आज की नई पीढ़ी जातिवाद से ऊपर उठकर समान शिक्षा चाहती है और शिक्षा व्यवस्था का उद्देश्य समाज को जोड़ना होना चाहिए, न कि विभाजन पैदा करना।उन्होंने इस विषय पर जिले के प्रमुख नेताओं और जनप्रतिनिधियों की चुप्पी को भी चिंताजनक बताया और कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि वे शिक्षा जैसे गंभीर विषय पर भी राजनीति के लाभ-हानि की गणना में उलझे हुए हैं। दीप पाठक ने अपेक्षा जताई कि जनप्रतिनिधि मौन त्याग कर समाज और छात्रों के हित में स्पष्ट भूमिका निभाएंगे।

जरूरी खबरें