रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चम्पावत: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता आयोजित खिलाड़ियों ने दिखाया दम खम
Laxman Singh Bisht
चम्पावत स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता आयोजित खिलाड़ियों ने दिखाया उत्साह

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर टनकपुर में क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन, उदीयमान खिलाड़ियों ने दिखाया दम

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ज़िलाधिकारी मनीष कुमार के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में, खेल निदेशालय उत्तराखण्ड के सौजन्य से जिला खेल कार्यालय चम्पावत द्वारा स्वर्गीय कैलाश गहतोड़ी स्पोर्ट्स स्टेडियम, टनकपुर में जनपद स्तरीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ मुख्य अतिथि टनकपुर कोतवाल चेतन रावत एवं उपनिरीक्षक भूपेन्द्र सिंह धामी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस आयोजन का मुख्य ध्येय युवाओं एवं बच्चों में खेल भावना का संचार करना, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा उनमें अनुशासन व प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता विकसित करना रहा। प्रतियोगिता में क्षेत्र के सैकड़ों धावकों ने पूर्ण उत्साह व खेल भावना के साथ प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता के परिणामों में अंडर-14 बालक वर्ग में मोहित कुमार ने प्रथम, मयंक गुप्ता ने द्वितीय, अंशु कुमार ने तृतीय, आदर्श कुमार ने चतुर्थ, प्रकाश नेगी ने पंचम तथा आयुष एरी ने छठा स्थान हासिल किया। अंडर-14 बालिका वर्ग में सीमा बोहरा प्रथम स्थान पर रहीं, जबकि दिया, नैना चोराकोटी, पूजा, नंदनी एवं दिशा ने क्रमश: द्वितीय से छठा स्थान प्राप्त किया।सीनियर बालक वर्ग की कड़ी प्रतिस्पर्धा में सौरभ ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बाजी मारी। पवन रेशवाल द्वितीय, सौरभ बिष्ट तृतीय, आयुष खनका चतुर्थ, मनीष पांडे पंचम एवं राजू बिष्ट छठे स्थान पर रहे।

वहीं सीनियर बालिका वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए वंशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सरिता, प्रियंका, सिया, प्रीति एवं दिशा बिष्ट ने क्रमश: द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ, पंचम एवं छठा स्थान अर्जित किया।कार्यक्रम के समापन अवसर पर शिक्षा विभाग से ललित मोहन भट्ट, रचित वल्दिया एवं चंद्र सिंह खोलिया मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त खेल विभाग की ओर से फुटबॉल प्रशिक्षक गौरव खोलिया, बॉक्सिंग प्रशिक्षक ललित मोहन कुँवर व सूरज पांडे, हॉकी प्रशिक्षक प्रकाश सिंह, क्रिकेट प्रशिक्षक मनोज टकवाल, वॉलीबॉल प्रशिक्षक आशा पांडे, हैंडबॉल प्रशिक्षक महेश चुफाल, ताईक्वांडो प्रशिक्षक इमरान, एथलेटिक्स प्रशिक्षक आकाश, हीरा, दीपक तथा राकेश जोशी सहित खेल विभाग के अनेक अधिकारी एवं प्रशिक्षक उपस्थित रहे।
















विज्ञापन
बाराकोट:जीआईसी बापरू में खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का हुआ समापन
लोहाघाट:बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उदिता पाटनी को झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव में किया गया सम्मानित।
चंपावत:उत्तराखंड की लोक संस्कृति की पहचान है चंपावत का मां नंदा सुनंदा महोत्सव भव्य झांकी व कलश यात्रा के साथ महोत्सव का हुआ श्रीणेश
चंपावत:पीएम मोदी के जन्मदिन पर चंपावत जिले मे गांव से लेकर शहर तक जले ‘आशीर्वाद के दिये’
बाराकोट:21 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा, बाराकोट का प्रसिद्ध लड़ीधूरा महोत्सव
लोहाघाट में बच्चों में वायरल फीवर का प्रकोप छुट्टी के दिन भी उपचार में जुटे रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश।
लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं