Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:माली की नौकरी करने वाली मां के बेटे ने यूपीएससी में मारी बाजी, भारत सरकार में बने वैज्ञानिक अधिकारी

लोहाघाट:नाकोट के पटोली से रेस्क्यू किए गए गुलदार की उपचार के दौरान मौत।

लोहाघाट:कोलीढेक झील बनेगी वैश्विक पर्यटन का नया केंद्र: 16 करोड़ से संवरेगा स्वरूप

लोहाघाट के चर्चित चालक जूता प्रकरण के चारों आरोपियो को कोर्ट से मिली जमानत।

चंपावत:तय समय पर निर्माण कार्यों में देरी पर डीएम हुये सख्त

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:शिक्षा निदेशक पर हुए हमले पर कांग्रेस की नाराजगी डीएम से की मुलाकात सीएम को भेजा ज्ञापन

Laxman Singh Bisht

Wed, Feb 25, 2026

शिक्षा निदेशक पर हुए हमले पर कांग्रेस की नाराजगी डीएम से की मुलाकात सीएम को भेजा ज्ञापन।बीते दिनों माध्यमिक शिक्षा निदेशक पर भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ के समर्थकों के द्वारा उनके कार्यालय में किए गए हमले पर चंपावत में कांग्रेस के द्वारा गहरी नाराजगी जताते हुए कड़ा विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया। आज बुधवार को कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंपावत चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अधिकारी चंपावत मनीष कुमार से मुलाकात कर आरोपी भाजपा विधायक उमेश शर्मा वह अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी व कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष फर्त्याल ने कहा जिस प्रकार भाजपा के शासन में सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों व कर्मचारियों पर सरकार के प्रयोजित हमले हो रहे है उससे प्रदेश की कानून व्यवस्था ही नहीं अपितु लोकतांत्रिक व्यवस्था भी ध्वस्त होती नजर आ रही है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा देहरादून में स्कूल का नाम बदले जाने को लेकर हुए विवाद में स्थानीय भाजपा विधायक उमेश शर्मा की अगुवाई में शिक्षा निदेशालय ननूरखेड़ा में प्रारम्भिक शिक्षा निदेशक पर हुए जानलेवा हमले की जिला कांग्रेस कमेटी जनपद चम्पावत इस प्रकार की घटना की कडे शब्दों में भर्तसना करते हुवे राज्य की धामी सरकार से मांग करती है कि इस घटना के दोषियों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए । कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा इस घटना के विरोध में आज जिले में प्रदर्शन के साथ जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया गया। कहां कांग्रेस इस प्रकार की घटनाओं का हमेशा विरोध करेगी। इस दौरान कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जरूरी खबरें