Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:सामान्य निर्वाचन-2025 हेतु शिकायत प्रकोष्ठ गठित, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

Laxman Singh Bisht

Wed, Aug 6, 2025

सामान्य निर्वाचन-2025 हेतु शिकायत प्रकोष्ठ गठित, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देशजिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने आगामी जिला पंचायत अध्यक्ष/उपाध्यक्ष एवं क्षेत्र पंचायत प्रमुखों, ज्येष्ठ उप प्रमुखों व कनिष्ठ उप प्रमुखों के सामान्य निर्वाचन-2025 के मद्देनज़र निर्वाचन संबंधी शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु शिकायत प्रकोष्ठ के गठन के आदेश जारी किए हैं।इस प्रकोष्ठ हेतु देवेंद्र पटवाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को प्रभारी अधिकारी (शिकायत) तथा त्रिभुवन मौर्य, ज्येष्ठ मत्स्य निरीक्षक को सह-प्रभारी अधिकारी (शिकायत) नामित किया गया है।जिलाधिकारी ने निर्देशित किया है कि उक्त अधिकारी तत्काल शिकायत प्रकोष्ठ की स्थापना कर लें तथा निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान प्राप्त सभी शिकायतों का यथाशीघ्र, पारदर्शी और प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करें जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित निर्वाचन सुनिश्चित करने में शिकायत प्रकोष्ठ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी।

जरूरी खबरें