रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:पाल बिलौन क्षेत्र में चरमराई जिओ की संचार सेवा, लोग परेशान
Laxman Singh Bisht
पाल बिलौन क्षेत्र में चरमराई जिओ की संचार सेवा, लोग परेशान
चंपावत जिले के पाल बिलौन क्षेत्र में जिओ के बदहाल नेटवर्क से लोगों के साथ साथ व्यापारी भी परेशान हैं। कनेक्टिविटी व नेटवर्क ठीक ना होने से लोग व्हाट्सएप कॉल, फेसबुक, ऑनलाइन पढ़ाई लिखाई तथा ऑनलाइन के काम प्रभावित हो रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से जिओ की नेटवर्क सुविधा काफी धीमी हो गई है। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि इस संबंध में अनेक बार जिओ कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों को अवगत कराया गया है लेकिन कोई लाभ नहीं मिल रहा है। कहा बार-बार फोन करने पर अधिकारियों का कहना है कि जिससे कहना है कह दो काम अपने समय पर ही होगा। नेटवर्क की समस्या से पाल बिलौन क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांव की करीब ढाई हजार से अधिक की आबादी प्रभावित हो रही है। जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों का कहना है कि अगर इसी प्रकार जिओ के नेटवर्क में दिक्कत बनी रही तो सभी लोग जिओ की सिम बदलने की मजबूर होंगे।
विज्ञापन
लोहाघाट:मनरेगा में पौध खरीफ फरोख्त के नाम पर गड़बड़ी के आरोप डीएम ने दिए जांच के आदेश।
चंपावत:राजकीय इण्टर कालेज भिंगराड़ा में प्रधानाचार्य सहित दस पद रिक्त।
लोहाघाट:हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुआ ‘हनुमान अंश’ फिल्म का शुभारंभ, भक्ति से सेवा और संस्कार का संदेश देने का प्रयास
लोहाघाट:हिंदी दिवस के अवसर पर ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का सफल आयोजन
लोहाघाट:जीआईसी खेतीखान में पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का शुभारंभ
चम्पावत : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चंपावत कांग्रेस मुक्त बयान पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष का पलटवार
चंपावत:01 अक्टूबर से लागू होगी राशन कार्डों की स्वतः निष्क्रियकरण प्रणाली
84.45 करोड़ रुपये की लागत से लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, सरयू पंपिंग पेयजल योजना के कार्यों में तेजी
लोहाघाट:होली विजडम स्कूल ने जीता अंतर विद्यालयी फुटबॉल फाइनल
लोहाघाट:नशे में चला रहा था वाहन पुलिस ने किया गिरफ्तार बुलेरो सीज