रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:सीएम धामी की शिक्षा क्षेत्र को बड़ी सौगात धूरा और मौराड़ी के विद्यालय अब इंटर स्तर तक होंगे उच्चीकृत
Laxman Singh Bisht
सीएम धामी की शिक्षा क्षेत्र को बड़ी सौगात धूरा और मौराड़ी के विद्यालय अब इंटर स्तर तक होंगे उच्चीकृत
मुख्यमंत्री की घोषणा को मिली सैद्धांतिक एवं प्रशासनिक स्वीकृति, दूरस्थ क्षेत्र के विद्यार्थियों को घर के नजदीक मिलेगी इंटर तक शिक्षा
विद्यालयों के उच्चीकरण से विशेष रूप से छात्राओं को मिलेगा लाभ, उच्च शिक्षा की राह होगी आसान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के संकल्प की दिशा में चम्पावत जनपद को महत्वपूर्ण सौगात मिली है। मुख्यमंत्री द्वारा की गयीं घोषणाओ के क्रम में शासन ने विकासखंड चम्पावत के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धूरा एवं राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मौराड़ी को इंटर स्तर पर उच्चीकृत किए जाने की सैद्धांतिक एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। उच्चीकरण के फलस्वरूप विद्यालयों के लिए आवश्यक पदों के सृजन संबंधी आदेश पृथक से जारी किए जाएंगे।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि दोनों विद्यालयों का उच्चीकरण मुख्यमंत्री की दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा को सुलभ बनाने की प्रतिबद्धता को धरातल पर उतारने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे धूरा, मौराड़ी एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को हाईस्कूल के बाद इंटरमीडिएट की पढ़ाई के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर कक्षा 11 एवं 12 की शिक्षा उपलब्ध होने से विद्यार्थियों के समय और आवागमन की बचत होने के साथ अभिभावकों पर पड़ने वाला अतिरिक्त आर्थिक भार भी कम होगा।उन्होंने कहा कि इसका विशेष लाभ ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं को मिलेगा, जिन्हें हाईस्कूल के बाद आगे की पढ़ाई के लिए दूरस्थ विद्यालयों तक आवागमन करना पड़ता है। धूरा क्षेत्र के संबंध में पूर्व में प्रकाशित जानकारी में भी सामने आया था कि आसपास के गांवों के विद्यार्थियों को हाईस्कूल के बाद पढ़ाई के लिए कई किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा था। अब विद्यालय के इंटर स्तर पर उच्चीकृत होने से विद्यार्थियों को अपने क्षेत्र में ही आगे की पढ़ाई जारी रखने का बेहतर अवसर मिलेगा।विद्यालयों के उच्चीकरण से ग्रामीण क्षेत्रों में माध्यमिक शिक्षा का आधार और मजबूत होगा तथा हाईस्कूल के बाद पढ़ाई छोड़ने की परिस्थितियों को कम करने में भी सहायता मिलेगी। स्थानीय स्तर पर इंटरमीडिएट तक शिक्षा की सुविधा उपलब्ध होने से विद्यार्थियों, विशेषकर बालिकाओं को अपनी शिक्षा निरंतर जारी रखने के लिए अनुकूल वातावरण मिलेगा।जनपद के स्थानीय लोगों और ग्रामीणों ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए मा. मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनपद में शिक्षा के बुनियादी ढांचे और शैक्षिक सुविधाओं को निरंतर मजबूत किया जा रहा है। धूरा एवं मौराड़ी के विद्यालयों का उच्चीकरण क्षेत्र के विद्यार्थियों और अभिभावकों की लंबे समय से चली आ रही आवश्यकता को पूरा करने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ शिक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगा।
विज्ञापन
जीआईसी दिगाली चौड़ में संकुल स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव का आयोजन।
लवप्रीत की संवेदनशील सोच ने छुआ मुख्यमंत्री धामी का दिल, घर पहुंचा टैब
चंपावत में आयुर्वेद का नया केंद्र, तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू उत्कर्ष केंद्र का हुआ शुभारंभ, विभिन्न पद्धतियों से मरीजों को मिल रहा उपचार
चंपावत:चेनलिंक फेंसिंग कार्यों की डीएम ने की समीक्षा, अक्टूबर तक चयनित ग्रामों में कार्य पूर्ण करने के निर्देश
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान के तहत 551 निर्माण श्रमिकों को मिला कल्याणकारी योजनाओं का लाभ
बाराकोट:रेगडू दशहरा महोत्सव का उद्घाटन करने का सीएम धामी से अनुरोध। कमेटी ने मुख्यमंत्री को दिया आमंत्रण।
बाराकोट:रेगडू के प्रसिद्ध दशहरा महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए महोत्सव कमेटी ने डीएम व एसपी की मुलाकात। भव्य और दिव्य होगा चार दिवसीय दशहरा महोत्सव।
लोहाघाट:जल्द नए अंदाज में नजर आएगा एबट माउंट का ऐतिहासिक चर्च। पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा। डीएम चंपावत के नेतृत्व में एबटमाउंट को पर्यटन के क्षेत्र में किया जा रहा है विकसित।
बाराकोट:उत्तराखण्ड संस्कृत संस्थान, हरिद्वार द्वारा आयोजित खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का शुभारम्भ