Friday 28th of August 2026

ब्रेकिंग

मॉडल बना धामी सरकार का "सैनिक कल्याण"अग्निवीर रोजगार सेल का गठन करने वाला देश का पहला राज्य

लोहाघाट:सुईं आषाढ़ी महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम प्रेमनगर की महिलाओं के मां भगवती के झोड़े ने लूटी वाहवाही

चम्पावत में बनेगा आधुनिक ऑल वेदर स्विमिंग पूल, युवाओं को मिलेगा खेल प्रतिभा निखारने का बेहतर मंच

लोहाघाट:कागजो व बोर्ड पर नहीं धरातल पर चाहिए लोहाघाट मे उप जिला चिकित्सालय की सुविधा: राजू भैया।

चंपावत:सीएम धामी 28 अगस्त को देवीधुरा 'बगवाल मेले' में करेंगे प्रतिभाग

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:सीएम धामी 28 अगस्त को देवीधुरा 'बगवाल मेले' में करेंगे प्रतिभाग

Laxman Singh Bisht

Thu, Aug 27, 2026

सीएम धामी 28 अगस्त को देवीधुरा 'बगवाल मेले' में करेंगे प्रतिभाग

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कल 28 अगस्त शुक्रवार को चम्पावत जिले के देवीधुरा क्षेत्र का भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री प्रसिद्ध माँ बाराही धाम, देवीधुरा में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक 'बगवाल मेला' कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।अपने प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री पूर्वाह्न 10:45 बजे लोहियाहैड हैलीपैड, खटीमा (ऊधमसिंहनगर) से हैलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर पूर्वाह्न 11:05 बजे जी०आई०सी० हैलीपैड, देवीधुरा (चम्पावत) पहुँचेंगे। वहाँ से प्रस्थान कर वे पूर्वाह्न 11:20 बजे जिला पंचायत गेस्ट हाउस, देवीधुरा पहुँचेंगे, इसके पश्चात मुख्यमंत्री माँ बाराही धाम, देवीधुरा में आयोजित विश्व प्रसिद्ध 'बगवाल मेला' कार्यक्रम में सम्मिलित होकर प्रतिभाग करेंगे।मेला कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के उपरांत दोपहर 02:00 बजे मुख्यमंत्री कार द्वारा कार्यक्रम स्थल से प्रस्थान करेंगे तथा दोपहर 02:10 बजे जी०आई०सी० हैलीपैड, देवीधुरा पहुँचेंगे। तत्पश्चात दोपहर 02:15 बजे वे हैलीकॉप्टर द्वारा देवीधुरा हैलीपैड से प्रस्थान कर दोपहर 02:35 बजे लोहियाहैड हैलीपैड, खटीमा (ऊधमसिंहनगर) के लिए प्रस्थान करेंगे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें