Friday 28th of August 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड को मिलेगी खेल विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक सौगात : रेखा आर्या

मॉडल बना धामी सरकार का "सैनिक कल्याण"अग्निवीर रोजगार सेल का गठन करने वाला देश का पहला राज्य

लोहाघाट:सुईं आषाढ़ी महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम प्रेमनगर की महिलाओं के मां भगवती के झोड़े ने लूटी वाहवाही

चम्पावत में बनेगा आधुनिक ऑल वेदर स्विमिंग पूल, युवाओं को मिलेगा खेल प्रतिभा निखारने का बेहतर मंच

लोहाघाट:कागजो व बोर्ड पर नहीं धरातल पर चाहिए लोहाघाट मे उप जिला चिकित्सालय की सुविधा: राजू भैया।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : रुद्रपुर सीएम को ज्ञापन देने जा रहे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल गिरफ्तार

Laxman Singh Bisht

Thu, Aug 27, 2026

रुद्रपुर सीएम से मिलने जा रहे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल गिरफ्तार

रुद्रपुर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जिला मुख्यालय दौरे के दौरान उस वक्त हंगामा हो गया, जब जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंपने जा रहे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल समेत कई कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं को पुलिस ने कार्यक्रम स्थल में पहुंचने से पहले हिरासत में ले लिया। पुलिस की कार्रवाई से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध जताया।जानकारी के मुताबिक पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल अपने समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर जिला अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर ज्ञापन सौंपने की तैयारी में थे। इसी दौरान मौके पर पहुंचे भारी पुलिस बल ने ठुकराल समेत कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।पुलिस ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के अलावा कांग्रेस प्रदेश सचिव दिनेश पंत, जिला पंचायत सदस्य सुखदेव हालदार, दिनेश कोली, राम सेवक कोली, आनंद शर्मा और सुनील चुघ समेत कई कार्यकर्ताओं को पुलिस वाहन से मौके से ले गई।हिरासत में लिए जाने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पुलिस प्रशासन की कार्रवाई को जनता की आवाज दबाने का प्रयास बताया।ठुकराल ने चिकित्सकों की कमी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने मेडिकल कॉलेज में कक्षाएं शुरू नहीं होने पर भी चिंता जताई। साथ ही आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में जनहित के मुद्दों को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से जनता की आवाज उठाती रहेगी और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें