रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:चाइल्ड हेल्पलाइन और प्रशासन की कार्रवाई से रुका बाल विवाह
Laxman Singh Bisht
चाइल्ड हेल्पलाइन और प्रशासन की कार्रवाई से रुका बाल विवाह
चम्पावत जिले में प्रशासन की सतर्कता और चाइल्ड हेल्पलाइन की सक्रिय भूमिका से जनपद के विकास खंड चंपावत के ग्राम में होने जा रहा एक बाल विवाह समय रहते रोक दिया गया। चाइल्ड हेल्पलाइन, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुँचकर विवाह की प्रक्रिया पर रोक लगाई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17 वर्षीय बालिका का विवाह दिल्ली निवासी 27 वर्षीय युवक के साथ तय किया गया था। जैसे ही इस मामले की सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर पहुँची, टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बालिका के घर पहुँचकर परिवार को समझाया कि बाल विवाह न केवल सामाजिक बुराई है, बल्कि यह कानूनन दंडनीय अपराध भी है। इसके लिए दो वर्ष तक की कैद और एक लाख रुपये तक का आर्थिक दंड निर्धारित है।टीम ने दोनों परिवारों से संवाद किया और स्पष्ट किया कि विवाह के लिए बालिका की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा बालक की 21 वर्ष अनिवार्य है। समझाइश के बाद परिवारों ने विवाह को टालने पर सहमति जताई और सुनिश्चित किया कि बालिका के 18 वर्ष पूरे होने के बाद ही विवाह किया जाएगा।
इस अवसर पर स्थानीय लोगों को भी बाल विवाह के दुष्परिणामों जैसे—शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव, शिक्षा में रुकावट तथा सामाजिक शोषण—के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही लोगों से अपील की गई कि किसी भी ऐसे प्रकरण की जानकारी होने पर तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर सूचना दें।प्रशासन और चाइल्ड हेल्पलाइन की इस त्वरित कार्रवाई ने न केवल एक नाबालिग बालिका को बाल विवाह से बचाया, बल्कि समाज को भी यह सशक्त संदेश दिया कि बाल विवाह जैसी कुप्रथा किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। इस दौरान जिला समन्वयक चाइल्ड हेल्पलाइन संतोषी, काउंसलर तरन्नुम, कैस वर्कर हिमांशु भट्ट ,बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर प्रभा गोस्वामी पुलिस विभाग के पंकज राय मौजूद रहे।
विज्ञापन
लोहाघाट:बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उदिता पाटनी को झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव में किया गया सम्मानित।
चंपावत:उत्तराखंड की लोक संस्कृति की पहचान है चंपावत का मां नंदा सुनंदा महोत्सव भव्य झांकी व कलश यात्रा के साथ महोत्सव का हुआ श्रीणेश
चंपावत:पीएम मोदी के जन्मदिन पर चंपावत जिले मे गांव से लेकर शहर तक जले ‘आशीर्वाद के दिये’
बाराकोट:21 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा, बाराकोट का प्रसिद्ध लड़ीधूरा महोत्सव
लोहाघाट में बच्चों में वायरल फीवर का प्रकोप छुट्टी के दिन भी उपचार में जुटे रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश।
लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं
लोहाघाट के पाटन कनेड़ा में ततैयों से वन विभाग ने दिलाई राहत