रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:गुलदार से पिता की जान बचाने वाली किरण को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
Laxman Singh Bisht
गुलदार से पिता की जान बचाने वाली किरण को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान
विश्व बाघ दिवस पर चम्पावत की साहसी बेटी किरण पाण्डेय को मा.मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
वन्यजीव संरक्षण एवं मानव-वन्यजीव संघर्ष में साहस का बना प्रेरणादायी उदाहरण

विश्व बाघ दिवस के अवसर पर बुधवार को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के जाखन स्थित एक होटल में आयोजित "एकल उपयोग प्लास्टिक प्रतिबंध के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रवर्तन" विषयक राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने बाघ संरक्षण पर आधारित चित्र एवं पोस्टकार्ड का विमोचन किया तथा मानव-वन्यजीव संघर्ष के दौरान साहस एवं वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया।इस दौरान जनपद चम्पावत के सिमल्टा गाँव की साहसी बेटी श्रीमती किरण पाण्डेय को उनकी अद्वितीय बहादुरी के लिए मुख्यमंत्री ने सम्मानित करते हुए "ग्लोबल टाइगर डे"का मोमेंटो एवं 25 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि का चेक प्रदान किया।ज्ञातव्य है कि सिमल्टा गाँव में हुई घटना के दौरान किरण पाण्डेय ने अपने पिता सुरेश चन्द्र पाण्डेय पर हुए गुलदार के हमले के समय अद्भुत साहस, सूझबूझ एवं धैर्य का परिचय दिया। अपनी जान की परवाह किए बिना उन्होंने गुलदार को कमरे में बंद कर दिया, जिससे न केवल अपने पिता की जान बचाई बल्कि अन्य ग्रामीणों को भी संभावित खतरे से सुरक्षित रखा। उनके इस साहसिक एवं प्रेरणादायी कार्य की प्रदेशभर में सराहना हुई।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किरण पाण्डेय के साहस की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे साहसिक कार्य समाज के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने कहा कि मानव-वन्यजीव संघर्ष जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में संयम, सूझबूझ और साहस का परिचय देने वाले नागरिक सम्मान के वास्तविक अधिकारी हैं। उनके इस कार्य से समाज में वन्यजीवों के प्रति जागरूकता और सुरक्षा के प्रति सकारात्मक संदेश भी गया।
विज्ञापन
बाराकोट:जीआईसी बापरू में खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का हुआ समापन
लोहाघाट:बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उदिता पाटनी को झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव में किया गया सम्मानित।
चंपावत:उत्तराखंड की लोक संस्कृति की पहचान है चंपावत का मां नंदा सुनंदा महोत्सव भव्य झांकी व कलश यात्रा के साथ महोत्सव का हुआ श्रीणेश
चंपावत:पीएम मोदी के जन्मदिन पर चंपावत जिले मे गांव से लेकर शहर तक जले ‘आशीर्वाद के दिये’
बाराकोट:21 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा, बाराकोट का प्रसिद्ध लड़ीधूरा महोत्सव
लोहाघाट में बच्चों में वायरल फीवर का प्रकोप छुट्टी के दिन भी उपचार में जुटे रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश।
लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं