Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:धराली आपदा पर चम्पावत की मातृशक्ति का रक्षाबंधन पर्व पर संवेदनशील निर्णय

Laxman Singh Bisht

Thu, Aug 7, 2025

टनकपुर में प्रस्तावित रक्षाबंधन कार्यक्रम स्थगित।उत्तरकाशी जनपद के धराली क्षेत्र में आई भीषण आपदा ने हम सभी के हृदय को गहराई से व्यथित किया है।"चम्पावत की महिलाओं, बहनों और माताओं ने इस कठिन समय में जो सहानुभूति, भावनात्मक मजबूती और सामाजिक चेतना दिखाई है, वह उत्तराखंड की सामूहिक संवेदना की सजीव अभिव्यक्ति है।"चम्पावत की मातृशक्ति ने रक्षाबंधन के इस पावन पर्व पर स्पष्ट संदेश दिया "इस बार रक्षा का धागा धराली की बहनों की पीड़ा से बंधा है। पर्व मनाने से अधिक ज़रूरी है मुख्यमंत्री का आपदा प्रभावित बहनों और परिवारों के साथ खड़ा होना। हमारी राखी, हमारी भावनाएं, आज उनके नाम।"महिलाओं की इस भावनात्मक अपील और सामाजिक चेतना को देखते हुए, टनकपुर (चम्पावत) में रक्षाबंधन के अवसर पर प्रस्तावित कार्यक्रम को वर्तमान में स्थगित किया गया है, ताकि मुख्यमंत्री प्रभावित क्षेत्रों में रहकर राहत कार्यों की निगरानी और पीड़ितों के बीच मौजूद रह सकें।यह निर्णय रक्षाबंधन की असली भावना को दर्शाता है — स्नेह, त्याग और संकट की घड़ी में साथ निभाने का संकल्प।

जरूरी खबरें