Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

चंपावत को आदर्श और उत्तराखंड को आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ते कदम

लोहाघाट:नकली धामी बयान पर भड़की भाजपा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल व विधा0 हरीश धामी का फूंका पुतला

लोहाघाट अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ के ट्रांसफर पर भड़की लोहाघाट विकास समिति।धरने मे बैठी

चंपावत:स्मैक तस्करी में लोहाघाट व बाजपुर के युवक को अदालत ने सुनाई कारावास की सजा।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:गोपाल रत्न पुरस्कार–2025 में चंपावत की चमक, प्रदीप पंगरिया होंगे सम्मानित

Laxman Singh Bisht

Mon, Nov 17, 2025

.गोपाल रत्न पुरस्कार–2025 में चंपावत की चमक, प्रदीप पंगरिया होंगे सम्मानित

पूर्वोत्तर एवं हिमालय क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ डेरी किसान का राष्ट्रीय पुरस्कार चंपावत के नाममुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ. वसुंधरा गर्ब्याल ने बताया कि राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार–2025 हेतु जनपद चंपावत से आवेदनों को आमंत्रित एवं प्रेषित किए गये थे, प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के उपरांत ग्राम सिप्टी, विकासखंड चंपावत के प्रदीप पंगरिया का चयन “सर्वश्रेष्ठ डेरी किसान – पूर्वोत्तर एवं हिमालय क्षेत्र” श्रेणी के लिए किया गया है, जो जनपद के लिए अत्यंत गौरव का विषय है।यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार 26 नवंबर 2025 को राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार के अंतर्गत ₹2,00,000 (दो लाख रुपये) की धनराशि, प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान किया जाएगा।अपनी इस उपलब्धि पर प्रदीप पंगरिया ने सभी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पशुपालन विभाग के मार्गदर्शन एवं निरंतर प्रोत्साहन से ही यह सफलता संभव हो सकी।

जरूरी खबरें