रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:दिल्ली घटना के बाद अलर्ट मोड मे चंपावत पुलिस सुरक्षा व्यवस्था कड़ी"
Laxman Singh Bisht
Tue, Nov 11, 2025
दिल्ली घटना के बाद अलर्ट मोड मे चंपावत पुलिस सुरक्षा व्यवस्था कड़ी"
दिल्ली में हुई घटना के बाद चंपावत पुलिस ने जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को और मज़बूत करते हुए सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। एसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश में जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारियों द्वारा क्षेत्र में गश्त और चेकिंग को तेज़ कर दिया गया है।सुरक्षा व्यवस्था के तहत होटल, ढाबों, बस अड्डों, टैक्सी स्टैंडों, सार्वजनिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस टीमें लगातार पहुंचकर वाहनों की गहन जांच कर रही हैं और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही हैं,
और हर गतिविधि पर पैनी नज़र बनाए हुए हैं पुलिस बल को लगातार रात्रि गश्त, चेकिंग प्वाइंट निरीक्षण और सीसीटीवी निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।चंपावत पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम या नज़दीकी थाना को दें। आपकी एक सूचना किसी बड़ी घटना को रोक सकती है।