Sunday 10th of May 2026

ब्रेकिंग

हल्द्वानी:राष्ट्रव्यापी नवजात पुनर्जीवन कार्यक्रम प्रशिक्षण दिवस

लोहाघाट:चंपावत प्रकरण में गरमाई राजनीति कांग्रेस ने भाजपा सरकार का फूका पुतला।

लोहाघाट:गुरुकुलम एकेडमी में मातृत्व दिवस पर हुए कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियाँ

बाराकोट:आली विसराडी मे मानसून में आपदा आने का बड़ा खतरा। दहशत के साए में ग्रामीण।

हल्द्वानी में सपेरा गैंग का पर्दाफाश 25 लाख के जेवर और बर्तन बरामद

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:डीएम मनीष कुमार के नेतृत्व में चंपावत ने बीस सूत्री कार्यक्रम में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया

Laxman Singh Bisht

Sat, Aug 30, 2025

दो माह में 9वें स्थान से प्रदेश में प्रथम पायदान पर Asking चंपावतमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी मनीष कुमार के नेतृत्व व सतत निगरानी के फलस्वरूप जनपद चंपावत ने बीस सूत्री कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी दीप्तकीर्ति तिवारी ने अवगत कराया कि बीस सूत्री कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद चंपावत ने मई माह में 9वाँ स्थान, जून माह में 4था स्थान तथा जुलाई माह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।उन्होंने बताया कि अर्थ एवं संख्या निदेशालय, नियोजन विभाग, उत्तराखंड शासन द्वारा जारी जुलाई माह के क्रमिक प्रतिवेदन के अनुसार जनपद चंपावत को कुल 41 रैंकिंग मदों में से –

26 मदों में श्रेणी ‘A’ (100 प्रतिशत उपलब्धि),

6 मदों में श्रेणी ‘B’ (80% से अधिक),

4 मदों में श्रेणी ‘C’ तथा 5 मदों में श्रेणी ‘D’ प्राप्त हुई है।

जनपद को कुल 126 अंकों में से 91 अंक प्राप्त हुए, जो 72.22 प्रतिशत उपलब्धि दर्शाता है। जबकि 70.83 प्रतिशत के साथ जनपद बागेश्वर द्वितीय तथा 68.99 प्रतिशत के साथ जनपद उधम सिंह नगर तृतीय स्थान पर रहा।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने इस उपलब्धि के लिए सभी विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी तथा कहा कि यह सफलता सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने विभागों को निर्देशित किया कि वे योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ-साथ यह सुनिश्चित करें कि सभी योजनाओं का वास्तविक लाभ अंतिम छोर पर बैठे आमजन तक ससमय पहुँचे।जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी ने बताया कि बीस सूत्री कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न विभागों की योजनाओं के मासिक अनुश्रवण एवं कार्यान्वयन का आकलन किया जाता है, जिसके आधार पर राज्य स्तर पर विस्तृत प्रतिवेदन जारी किया जाता है।

जरूरी खबरें