Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:स्त्री रोग विशेषज्ञ के तबादले को रोकने की मांग लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट:भाजपा के दर्जनों लोग कांग्रेस मे हुए शामिल विधा0अधिकारी ने किया स्वागत।

टनकपुर:उत्तराखंड की संस्कृति में रमे कैलाश मानसरोवर यात्री कुमाऊनी झोड़े में झूमे

बाराकोट में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्या ने किया उद्घाटन

सीएम धामी का कल चंपावत दौरा कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल को दिखाएंगे हरी झंडी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत सीअतिथि शिक्षकों ने बजट की मांग को लेकर मुख्य शिक्षा अधिकारी को दिया ज्ञापन।

Laxman Singh Bisht

Wed, Oct 15, 2025

.अतिथि शिक्षकों ने बजट की मांग को लेकर मुख्य शिक्षा अधिकारी को दिया ज्ञापन। चंपावत जिले के दुर्गम क्षेत्रों में कार्य कर रहे अतिथि शिक्षकों ने अपने वेतन के लिए बजट की मांग करते हुए अतिथि शिक्षक संगठन जिला अध्यक्ष चंचल सिंह कुमार के नेतृत्व में मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में अतिथि शिक्षकों ने कहा आपके आदेश अनुसार दीर्घकालीन अवकाश का वेतन आहरण हो चुका है जिसके लिए समस्त अतिथि शिक्षक आपका धन्यवाद करते हैं ।परंतु आने वाले महीना में ब्लॉकों में बजट खत्म होने की कगार पर है चारों ब्लॉकों में बजट की कमी हो रही है। जिससे आने वाले महीनो में वेतन हेतु अतिथि शिक्षकों को परेशानी उठानी पड़ सकती है । ज्ञापन में कहा गया अतिथि शिक्षक अल्प मानदेय में दूरस्थ व दुर्गम क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं ।उक्त प्रकरण को गंभीरता से लिया जाए ताकि फिर से वेतन हेतु असमंजस की स्थिति उत्पन्न ना हो ।उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी से निवेदन करते हुए कहा मामले में निदेशालय स्तर पर पत्राचार कर समस्या का समाधान किया जाए।

जरूरी खबरें