रिपोर्ट लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:गुरुद्वारा रीठा साहिब में मनाया गया वीर बाल दिवस। पूर्व विधायक ने गुरु पुत्रों को किया नमन।
Laxman Singh Bisht
Fri, Dec 26, 2025
गुरुद्वारा रीठा साहिब में मनाया गया वीर बाल दिवस। पूर्व विधायक ने गुरु पुत्रों को किया नमन।
आज 26 दिसंबर को जनपद चम्पावत के विकास खण्ड पाटी के लधियाघाटी रीठा साहिब स्थित गुरूद्वारे में गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों फतेह सिंह और जोरावर सिंह की वीरता और बलिदान को समर्पित वीर बाल दिवस मनाया गया कार्यक्रम में शामिल लोगों ने वीर बालकों के बलिदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया। गुरुद्वारे में वीर बाल दिवस उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में लोहाघाट के पूर्व भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने प्रतिभाग किया । पूर्व विधायक ने कहा इस दिवस को मनाने का ऐतिहासिक निर्णय सिख समाज के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। वीर बाल दिवस हमें याद दिलाता है कि बलिदान की परंपरा आयु से नहीं मापी जा सकती। पूर्व विधायक ने कहा वीर बाल दिवस के अवसर पर दशम गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों फतेह सिंह व जोरावर सिंह के बलिदान को शत् शत् नमन। उन्होंने कहा दोनों वीर बालकों ने हंसते-हंसते मृत्यु को गले लगाया पर अपने धर्म पर आंच नहीं आने दी।इस दौरान पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेकों कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोगो ने गुरुद्वारा में (लंगर) प्रसाद ग्रहण किया।। कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।