Saturday 28th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम धामी की सौगात 2.62 करोड़ से सुधरेगा चल्थी–नौलापानी मार्ग 55.57 लाख से बनेगा नधौर ट्रैकिंग रूट

चंपावत:मुबई की पहाड़ी प्रवासियों की सस्था प्रोजेक्ट बियोंड एजुकेशन ने विद्यालय को भेंट की शैक्षिक सामग्री

चंपावत:वन सरपंचों का जिलाधिकारी के साथ संवाद। सरपंचो ने डीएम के सामने रखी समस्याएं

उत्तराखंड:जिले के प्रभारी मंत्रियों की घोषणा भरत चौधरी बने चंपावत के प्रभारी मंत्री

लोहाघाट:स्कूटी अनियंत्रित परिवार सहित खाई में गिरा शिक्षक ग्रामीणों ने बचाई जान।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:भाजयूमो ने फूका कांग्रेस का पुतला। एआई समिट पर कांग्रेस के विरोध पर जताई नाराजगी

Laxman Singh Bisht

Sat, Feb 21, 2026

भाजयूमो ने फूका कांग्रेस का पुतला। एआई समिट पर कांग्रेस के विरोध पर जताई नाराजगी

प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भारतीय जनता युवा मोर्चा चम्पावत के द्वारा आज शनिवार को चंपावत में कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन किया गया। यह कार्यक्रम कांग्रेस द्वारा एआई समिट का विरोध कर देश की अंतरराष्ट्रीय छवि को धूमिल करने के प्रयासों के खिलाफ किया गया।युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कांग्रेस के इस गैर-जिम्मेदाराना रवैये की कड़ी निंदा की और स्पष्ट किया कि राष्ट्र के विकास, तकनीकी प्रगति और वैश्विक मंच पर भारत की साख के साथ किसी भी प्रकार की राजनीति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।इस अवसर पर युवाओं ने कहा कि आज भारत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में विश्व में एक मजबूत पहचान बना रहा है। ऐसे में कांग्रेस द्वारा एआई समिट का विरोध करना दुर्भाग्यपूर्ण है और यह देश की प्रगति को बाधित करने वाला कदम है।कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के साथ-साथ प्रदेश, जिला, मंडल स्तर के पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष एवं ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रहित में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। तथा कांग्रेस के कार्य की निंदा की। पुतला दहन के दौरान युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के विरोध में जोरदार नारेबाजी की । युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कहा वह सदैव राष्ट्रहित, युवाओं के भविष्य और भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा की रक्षा के लिए मजबूती से खड़े रहेंगे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत , विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी ,जिला उपाध्यक्ष कैलाश अधिकारी ,प्रकाश पांडेय , भाजपा के वरिष्ठ नेता मुकेश महाराना , पूर्व जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुडिया , मंडल अध्यक्ष प्रकाश बिनवाल, मंडल महामंत्री नंदन तड़ागी , महेश भट्ट , मंडल उपाध्यक्ष आनंद अधिकारी , अनुसूचित मोर्चे के प्रदेश मंत्री सूरज प्रहरी , विजय कुमार , ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन नाथ जी, सभासद रोहित बिष्ट ,युवा मोर्चा महामंत्री पारस महर, उपाध्यक्ष मनीष फर्त्याल, राहुल जोशी ,मंडल अध्यक्ष सौरव नयाल , ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अजय नरियाल , मंडल अध्यक्ष योगेश तिवारी जी,जिला मंत्री सूरज बोहरा , सूरज कुमार , मनोज अमखोलिया, हेम जोशी ,शेखर सिंह , अंकित खर्कवाल , एवं भाजपा के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें