रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:धूरा जिला पंचायत की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिले भाजपा नेता सुंदर बोहरा
Laxman Singh Bisht
धूरा जिला पंचायत की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिले भाजपा नेता सुंदर बोहरा
जल्द आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में सुरक्षा का सीएम ने दिया आश्वासन
चंपावत जिले की धूरा जिला पंचायत क्षेत्र के कद्दावर भाजपा नेता सुंदर बोहरा ने अपने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उनके क्षेत्र की मांगों को सम्मुख से उठाया। साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते पाल बिलौन क्षेत्र की विभिन्न स्थानों पर अधिकांश गांव आपदा की चपेट में आ रहे हैं। ग्रामीणों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सुंदर बोहरा ने मुख्यमंत्री से जल्द से जल्द क्षेत्र में सुरक्षात्मक कार्य करने की मांग उठाई है। सोमवार को भाजपा के कद्दावर नेता सुंदर बोहरा अपने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर देहरादून मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। जहां उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सम्मुख क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक मांग पत्र रखा। जिसमें उन्होंने प्रमुख रूप से दियूरी के बेलखेत तोक में झूला, पूर्ण निर्माण, जो कि विगत वर्ष की भीषण वर्षा में पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसके बाद ग्रामीणों को आगवमन में काफी दिक्कतें हो रही हैं। वहीं फुरक्याझाला में झूला पुल निर्माण कार्य, जो कि पूर्व में मुख्यमंत्री घोषणा में भी सम्मिलित था। जिस पर अभी तक कोई भी कार्यवाही नहीं हो पाई है उसको जल्द से जल्द बनाने की मांग, ग्राम पंचायत बुड़म के कठौल तोक में आस्था के प्रमुख केन्द्र ब्यानधुरा धाम को जोड़ने वाले स्थान पर झूला पुल निर्माण करने, चम्पावत से टनकपुर ऑल-वैदर रोड के वैकल्पिक मार्ग के रूप सबसे बेहतर विकल्प दियूरी से चल्थी सड़क निर्माण कार्य करने, बगेड़ी से फुरक्याझाला तक सड़क निर्माण करने, चूका से खिरद्वारी तक सड़क निर्माण कार्य, रायसिंग खेड़ा से गंगसीर गठला तक सड़क निर्माण कार्य, ग्राम पंचायत बुड़म के कलाड़ तोक में सड़क निर्माण करने, ग्राम पंचायत ककनई में फसल सुरक्षा हेतु तार-बाड़ निर्माण करने सहित प्रमुख समस्याओं को रखा। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जल्द से जल्द सभी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया है। इस दौरान बोहरा ने आपदा से क्षेत्र में सबसे अधिक प्रभावित हो रहे गांवों जिसमें डोलाकाण्डा, नौलापाली, झालाकुड़ी, डांडा-ककनई फुरक्याझाला, खिरद्वारी, चूका सजौली, भलुवागाड़, क्षेत्रों में भू-कटाव से सुरक्षा हेतु स्थाई समाधान करते हुए वायरक्रेट एवं सी.सी. सुरक्षा दीवार बनाने की मांग की है। सीएम ने कहा कि ग्रामीणों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
लोहाघाट के पाटन कनेड़ा में ततैयों से वन विभाग ने दिलाई राहत
लोहाघाट:सीमांत क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड में नंबर न आने पर ग्राम प्रधानों ने जताई नाराजगी।
लोहाघाट:सीएम धामी के जन्मदिन पर जीआईसी मडलक में पुस्तकालय का हुआ शुभारंभ। मेधावी छात्र छात्राएं हुई सम्मानित
चंपावत:सीएम धामी के जन्मदिवस पर “सेवा संकल्प अभियान” के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन
बाराकोट: प्रधान संगठन बाराकोट का विकासखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन व तालाबंदी
लोहाघाट:पार्किंग को लेकर पालिका और लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के बीच बैठक यथावत रहेगी स्थिति। पालिका करेगी पार्किंग की व्यवस्था।
चंपावत:धामी सरकार यूआईआईडीबी के माध्यम से सरकारी संपत्तियों को राज्य के बाहरी लोगों को देने की कर रही तैयारी:कांग्रेस जिला अध्यक्ष
चंपावत:यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष सक्षम अधिकारी ने जिला कार्यकारिणी का किया विस्तार
चंपावत:डबल इंजन सरकार में चंपावत जिले में क्यों परेशान है पशुपालक?
लोहाघाट में भाजपा ने धूमधाम से मनाया सीएम धामी का जन्म दिवस।