रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत :सड़क हादसे में घायल एसएसबी जवान की जान बचाने आगे आए भाजपा नेता मोहित पाठकl। पहुंचाया अस्पताल।
Laxman Singh Bisht
Wed, Sep 3, 2025
अपने वाहन से पहुंचाया जिला अस्पताल
चंपावत जिला मुख्यालय के बन विभाग कार्यालय के समीप एक बाइक अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में बाइक सवार एसएसबी के जवान को गंभीर चोट आई है। इस दौरान वहां से गुजर रहे भाजपा नेता मोहित पाठक घायल एसएसबी जवान के लिए मददगार बनकर सामने आए।बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग में चंपावत वन विभाग कार्यालय के समीप एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क में पलट गई।जानकारी के मुताबिक एसएसबी जवान पंकज प्रकाश पाण्डेय निवासी गोरखपुर अपनी धर्मपत्नी और बेटे सहित बाइक से जा रहे थे। सड़क हादसे में वह घायल हो गए। जिन्हें भाजपा नेता मोहित पाठक ने तत्काल अपने वाहन से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिसके बाद इसकी सूचना एसएसबी पंचम वाहनी को दी गई। फिलहाल चंपावत जिला अस्पताल में घायल जवान का उपचार चल रहा है। मोहित पाठक ने लोगों से दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद करने की अपील की है कहा आपकी मदद से किसी की जान बच सकती है।...