रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:बर्ड फ्लू रोकथाम: बॉर्डर पर सतर्कता जारी, बूचड़खानों का निरीक्षण।
Laxman Singh Bisht
बर्ड फ्लू रोकथाम: बॉर्डर पर सतर्कता जारी, बूचड़खानों का निरीक्षण।
डीएम चंपावत मनीष कुमार के निर्देशानुसार बर्ड फ्लू की रोकथाम एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एक ओर आपात बैठक का आयोजन किया गया, वहीं दूसरी ओर बनबसा क्षेत्र में बूचड़खानों का निरीक्षण भी किया गया।जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी जयवर्धन शर्मा की अध्यक्षता में आपात बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, सभी उपजिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सहित अन्य संबंधित अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे।
बैठक में अपर जिलाधिकारी जयवर्धन शर्मा ने कहा कि बर्ड फ्लू की रोकथाम हेतु सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें। जनपद की सीमाओं पर विशेष निगरानी रखी जाए और बाहरी क्षेत्रों से पक्षियों/मुर्गियों की आवाजाही पर रोक सुनिश्चित की जाए। संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता एवं गश्त बढ़ाई जाए तथा किसी भी संदिग्ध स्थिति की तत्काल सूचना साझा कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।बैठक के बाद पशु चिकित्सालय बनबसा एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने क्षेत्र के बूचड़खानों का निरीक्षण किया। इस दौरान साफ-सफाई की स्थिति तथा मुर्गियों के स्वास्थ्य की बारीकी से जाँच की गई।निरीक्षण के उपरांत मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. वसुंधरा गर्ब्याल ने बताया कि सभी बूचड़खानों की स्वच्छता व्यवस्था संतोषजनक पाई गई तथा किसी भी मुर्गी में बीमारी अथवा एवियन इन्फ्लुएंजा (बर्ड फ्लू) के लक्षण नहीं मिले।निरीक्षण टीम ने बूचड़खाना संचालकों को सख्त निर्देश दिए कि वे बाहरी जिलों से मुर्गियाँ न लाएँ, केवल स्थानीय बाजार अथवा मान्यता प्राप्त फार्मों से ही खरीद करें और प्रत्येक लेन-देन का बिल अनिवार्य रूप से सुरक्षित रखें।
साथ ही पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. फरहीन ताहिर ने उपस्थित लोगों को बर्ड फ्लू के लक्षण, उसकी गंभीरता एवं बचाव के उपायों की विस्तार से जानकारी दी और सभी को स्वच्छता एवं सतर्कता बरतने हेतु प्रेरित किया।
विज्ञापन
लोहाघाट में बच्चों में वायरल फीवर का प्रकोप छुट्टी के दिन भी उपचार में जुटे रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश।
लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं
लोहाघाट के पाटन कनेड़ा में ततैयों से वन विभाग ने दिलाई राहत
लोहाघाट:सीमांत क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड में नंबर न आने पर ग्राम प्रधानों ने जताई नाराजगी।
लोहाघाट:सीएम धामी के जन्मदिन पर जीआईसी मडलक में पुस्तकालय का हुआ शुभारंभ। मेधावी छात्र छात्राएं हुई सम्मानित
चंपावत:सीएम धामी के जन्मदिवस पर “सेवा संकल्प अभियान” के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन
बाराकोट: प्रधान संगठन बाराकोट का विकासखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन व तालाबंदी