रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत बना यूसीसी पंजीकरण के लक्ष्य को प्राप्त करने वाला पहला ब्लॉक
Laxman Singh Bisht
Thu, Nov 6, 2025
चंपावत बना यूसीसी पंजीकरण के लक्ष्य को प्राप्त करने वाला पहला ब्लॉक
चंपावत जिले के चंपावत ब्लॉक ने यूसीसी पंजीकरण में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। खंड विकास अधिकारी अशोक अधिकारी के नेतृत्व में चंपावत ब्लॉक की 113 ग्राम पंचायत में सत प्रतिशत यूसीसी पंजीकरण करवाया गया है ।खंड विकास अधिकारी चंपावत अशोक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया आज 06 नवंबर को विकासखंड सभागार चंपावत में यूसीसी की समीक्षा की। उन्होंने बताया इस दौरान विकासखंड चंपावत में यूसीसी के लक्ष्य 8077 के सापेक्ष सत प्रतिशत पंजीकरण कराने पर सभी ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी गई और उनका आभार व्यक्त किया गया।