रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:बदहाल ललूवापानी बनलेख मोटर मार्ग स्कबर में फंसा टिप्पर बाल बाल बचा हादसा।
Laxman Singh Bisht
Tue, Aug 26, 2025
बदहाल ललूवापानी बनलेख मोटर मार्ग स्कबर में फंसा टिप्पर बाल बाल बचा हादसा।
डामरीकरण कार्य में ग्रामीणों ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जांच की उठाई मांग।
चंपावत जिला मुख्यालय के ललूवापानी बनलेख मोटर मार्ग में स्कबर टूटने से एक बड़ा हादसा होने से बाल बाल बच गया है। एक टिप्पर का पीछे का हिस्सा स्कबर में नीचे धंस गया। गनीमत रही कि टिप्पर सड़क से नीचे नहीं पलटा नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। मंगलवार को एक टिप्पर चंपावत से टनकपुर की ओर जा रहा था जो बनलेख के समीप बदहाल सड़क में स्कबर टूटने से उसमें धंस गया। गनीमत रही कि टिप्पर सड़क से नीचे नहीं पलटा नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों ने कहा कि हाल ही में अप्रैल माह में करोड़ों की लागत से इस सड़क में डामरीकरण का कार्य शुरू हुआ था। लेकिन अधिकांश स्थानों पर सड़क काफी खराब हो चुकी है। जिसमें किसी भी समय कोई बड़ा हादसा हो सकता है। कहा कि चार माह में ही सड़क के हालात काफी खराब हो गए हैं। तो ये हॉस्मिक्स सड़क कैसे बनेगी। जिससे अनुमान लगाया जा सकता है कि सड़क में किस तरह का कार्य हुआ होगा। 4 महीने में ही सड़क में जगह-जगह डामर उखड़ चुका है। और गड्ढे पड़ गए हैं। जबकि अभी इस काम को पूरा हुए ज्यादा समय भी नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने कहा कि ठेकेदार की ओर से घटिया डामरीकरण कार्य किया गया है। जो काम पूरा होते ही उखाड़ना शुरू हो गया है। क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क ठीक करने तथा कार्य की जांच करने की मांग उठाई है।