चंपावत:हमलावर गुलदार को ट्रैक्युलाईज करने की मिली अनुमति
Laxman Singh Bisht
Sep 27, 2023 12:29 am
14 views
27 Sep 2023
हमलावर गुलदार को ट्रैक्युलाईज करने की मिली अनुमति
विगत दिनों से सुखीढांग क्षेत्र में लोगों पर हमला करने वाले गुलदार को पकड़ने हेतु जिलाधिकारी नवनीत पांडे के निर्देशानुसार प्रभागीय वनाधिकारी आरसी कांडपाल वन प्रभाग चम्पावत द्वारा गुलदार को ट्रैक्युलाईज करने की अनुमति हेतु विभाग को पत्र भेजा गया था। जिसके क्रम में प्रमुख वन संरक्षक (वन्य जीव)/मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक, उत्तराखंड धनंजय मोहन द्वारा गुलदार को ट्रैक्युलाईज करने की अनुमति प्रतिबंधों के साथ दे दी गई है। जो 01 माह तक वैध रहेगी और इस अवधि के उपरान्त स्वतः समाप्त हो जायेगी।
यह जानकारी देते प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया है कि पूर्व में ही प्रभावित क्षेत्रों में पिंजरे लगाये गये तथा गुलदार की गतिविधियों की निगरानी हेतु कैमरा ट्रैप लगाये गये हैं, परन्तु गुलदार को पिंजरे में पकड़ा नहीं जा सका है। गुलदार प्रभावित क्षेत्रों में वन क्षेत्राधिकारी के निर्देशन में लगातार गश्त की जा रही है एवं लोगों को गुलदार से बचाव के सम्बन्ध में जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में लगाये गये कैमरा ट्रैप का प्रतिदिन निरीक्षण किया जा रहा है। परंतु गुलदार पिंजरे के समीप जा रहा है, परन्तु पिंजरे के अन्दर नहीं जा रहा है। उक्त के दृष्टिगत प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा मानव वन्यजीव संघर्ष की किसी घटना को रोकने हेतु गुलदार को ट्रैक्युलाईज करने की अनुमति चाही गयी थी।

विज्ञापन
लोहाघाट:आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन। गर्भवती महिला की हुई गोद भराई।
चंपावत:इंटर्नशिप स्टाइपेंड की मांग को लेकर जीएनसी चम्पावत के विद्यार्थियों ने सौंपा ज्ञापन। काला फीता बाध कर जताया विरोध।
पाटी:बिना अनुमति पाटी अस्पताल का वीडियो बनाने गलत जानकारी देने के आरोप पर यूकेडी नेता दरबान रजबार के खिलाफ थाने में तहरीर
लोहाघाट:खेल सचिव अमित सिन्हा के कड़े निर्देश समय पर पूर्ण हो गुणवत्तापूर्ण महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का कार्य। निर्माण स्थल का किया निरीक्षण।
10 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में गरजे ग्राम प्रधान। सीडीओ कार्यालय का किया घेराव।
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान: 22 सितंबर से 18 नवंबर तक चलेगा श्रमिक सामग्री वितरण अभियान
पाटी:भोखड़ा(मंगललेख)विद्यालय भवन प्रकरण का प्रशासन ने लिया संज्ञान, प्रा. जिला शिक्षा अधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण।
लोहाघाट:आशा आंदोलन के समर्थन में आई कांग्रेस आशाओं के साथ बैठ कर दिया धरना।
बाराकोट: विकास खंड स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
नैनीताल:कार्मिकों की सूचना उपलब्ध न कराने वाले विभागाध्यक्ष व कार्यालयाध्यक्षों का माह सितम्बर का वेतन रोकने के0डीएम ने दिए निर्देश