चंपावत :आशा कार्यकत्रियों ने बकाया मानदेय भुगतान की मांग को लेकर सीएम को भेजा ज्ञापन आंदोलन की दी चेतावनी
Laxman Singh Bisht
Jun 20, 2023 09:09 pm
27 views
20 Jun 2023
चंपावत जिले की आशा कार्यकत्रियों ने पिछले 4 महीने से मानदेय न मिलने पर आक्रोश जताते हुए सरकार से जल्द मानदेय भुगतान की मांग को लेकर आशा कार्यकत्री संगठन जिला अध्यक्ष सरस्वती पुनेठा के नेतृत्व में लोहाघाट चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर जुनेद कमर के माध्यम से सीएम पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा आशाओं ने कहा आशाओं को सरकार काम के अनुरूप दाम तो नहीं देती है लेकिन आशाओं के काम का जो तय पैसा मिलता था वह भी समय पर नहीं दिया जा रहा है वही आशा कार्यकत्री संगठन जिला अध्यक्ष सरस्वती पुनेठा ने कहा चंपावत जिले की आशाओं को पिछले 4 महीने से सरकार के द्वारा मानदेय का भुगतान नहीं किया गया
जिस कारण आशाओं को अपना परिवार चलाने व अन्य चीजों में काफी दिक्कत हो रही है उन्होंने कहा चंपावत के अलावा उधम सिंह नगर जिले की आशाओं को पिछले 8 महीनों से किसी भी काम का भुगतान नहीं किया गया है और आशाओं से लगातार काम करवाया जा रहा है सरस्वती पुनेठा ने कहा अधिकारी लोग सिर्फ आश्वासन दिए जा रहे हैं तथा प्रशासन के द्वारा आशाओ को सस्पेंड करने की धमकी दी जा रही है वही सरस्वती पुनेठा व आशाओं ने चेतावनी देते हुए कहा
अगर जल्द चंपावत जिले की आशाओ का पिछले 4 माह तथा उधम सिंह नगर की आशाओं का 8 माह के बकाया मानदेय का जल्द भुगतान नहीं किया गया तो आशा कार्यकत्रियों आंदोलन के लिए बाध्य होंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी आशाओं ने कहा उनका काम लगातार बढ़ाया जा रहा है पर दाम नहीं बढ़ाए जा रहे हैं
विज्ञापन
लोहाघाट:वन विभाग ने चलाया स्वच्छता अभियान। जनता को दिया स्वच्छता का संदेश।
चंपावत:23 से 25 सितंबर तक आयुर्वेद विभाग के द्वारा आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र में लगाया जाएगा विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर।
चंपावत:पूर्व जिला सूचना अधिकारी स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी की बारहवीं पर सूचना कार्यालय में शोक सभा, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि
लोहाघाट महाविद्यालय में 29 सितंबर को होंगे छात्र संघ चुनाव। 23 सितंबर को लगेगी आचार संहिता। छात्राओं के लिए 50% आरक्षण लागू।
लोहाघाट:आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन। गर्भवती महिला की हुई गोद भराई।
चंपावत:इंटर्नशिप स्टाइपेंड की मांग को लेकर जीएनसी चम्पावत के विद्यार्थियों ने सौंपा ज्ञापन। काला फीता बाध कर जताया विरोध।
पाटी:बिना अनुमति पाटी अस्पताल का वीडियो बनाने गलत जानकारी देने के आरोप पर यूकेडी नेता दरबान रजबार के खिलाफ थाने में तहरीर
लोहाघाट:खेल सचिव अमित सिन्हा के कड़े निर्देश समय पर पूर्ण हो गुणवत्तापूर्ण महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का कार्य। निर्माण स्थल का किया निरीक्षण।
10 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में गरजे ग्राम प्रधान। सीडीओ कार्यालय का किया घेराव।
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान: 22 सितंबर से 18 नवंबर तक चलेगा श्रमिक सामग्री वितरण अभियान