Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

चंपावत:भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हो समाधान : डीएम

चंपावत में डंपर से टकराया नेपाली मजदूर उपचार के दौरान मौत

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:मांगों को लेकर सड़कों में गर्जी आंगनबाड़ी कार्यकृतिया। सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Laxman Singh Bisht

Mon, Feb 16, 2026

मांगों को लेकर सड़कों में गर्जी आंगनबाड़ी कार्यकृतिया। सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

मानदेय वृद्धि सहित अन्य मांगों को लेकर आंगनबाड़ी हुई मुखर

25 हजार मानदेय करने की उठाई मांग, जल्द मांग पूरी न होने पर होगा उग्र आंदोलन

मोटर स्टेशन लेकर कलेक्ट्रेट रोड धरना स्थल तक निकाली आक्रोश रैली चंपावत जिला मुख्यालय मोटर स्टेशन से धरना स्थल तक जिले भर से आई हुई आंगनबाड़ी कार्यकृतियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मोटर स्टेशन रोड से शुरू होकर कलक्ट्रेट रोड धरना स्थल तक गई रैली में शामिल आंगनबाड़ी कार्यकृतियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जल्द समाधान की मांग उठाई है। इस दौरान जिलेभर की सैंकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया। सोमवार को जिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ती संगठन अध्यक्ष मीना बोहरा के नेतृत्व में मानदेय सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर जोरदार आक्रोश रैली निकाली गई। जल्द मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई। आक्रोश रैली में जिले के चारों ब्लॉकों चंपावत, लोहाघाट, पाटी और बाराकोट की सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। आंदोलन कर रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कहना है कि राज्य सरकार की ओर से सभी कार्यत्रियों के वेतन में 140 रुपए प्रतिदिन की वृद्धि करने, केंद्र सरकार को150 प्रतिदिन का प्रस्ताव भेजने, सेवानिवृत्ति होने पर 10 लाख देने का जीओ जारी करने, 300 रुपए की कटौती को रोकने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बायोमेट्रिक मशीन से न जोड़े जाने, सुपरवाइजर पदों में प्रतिवर्ष सीनियरिटी के आधार पर विज्ञप्ति निकाले जाने, 60 साल की सेवा निवृत्ति होने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को एक लाख रुपए दिए जाने, सेवानिवृत्त की आयु सीमा को 62 साल करने, भवन किराए में बढ़ोतरी करने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से अन्य विभागों के कार्य हेतु प्रति उस विभाग से 1000 प्रतिमाह दिए जाने, नन्दा गौरा योजना का लाभ आगनबाड़ी कार्यक्रताओं को दिए जाने सहित अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।

जरूरी खबरें