Monday 29th of June 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:मौलानी में गुलदार का हमला ग्रामीण की बकरी को उतारा मौत के घाट।

ऐतिहासिक होगा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का लोहाघाट दौरा। 2027 में होगा सत्ता परिवर्तन: विधा0 अधिकारी।

चंपावत:मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को ललकारा

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सूचना

: चम्पावत:4 जून को जिले की सभी देसी /विदेशी मदिरा की दुकाने रहेगी बंद

Laxman Singh Bisht

Mon, Jun 3, 2024
4 जून को जिले की सभी देसी /विदेशी मदिरा की दुकाने रहेगी बंद जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी देते हुए अवगत कराया की लोक सभा निर्वाचन की मतगणना की तिथि 04 जून 2024 (मंगलवार) को राज्य सरकार के नियमों के अधीन ऐसे समस्त स्प्रिटयुक्त / मादक द्रव्यों के विक्रय पर रोक लगायी गयी है। साथ ही किसी होटल, भोजनालय, मधुशाला, दुकान में अथवा किसी अन्य सार्वजनिक या प्राईवेट स्थान में भी शराब आदि का विक्रय प्रतिबन्धित रहेगा। साथ ही उन्होंने लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 को दृष्टिगत रखते हुए जनपद में दिनांक 04.06.2024 को मतगणना के दिन पूर्ण दिवस जनपद की समस्त देशी/विदेशी मदिरा के थोक / फुटकर दुकानों, सैन्य कैंटीनो को पूर्णतः बन्द रखने के आदेश दिए है। इस दौरान मादक पदार्थों की बिक्री एवं परिवहन पूर्णतः निषिद्ध रहेगी।उक्त आदेश का उल्लंघन करने करने वाले के विरूद्ध सुसंगत आबकारी अधिनियमों के तहत अनुज्ञापन निरस्तीकरण की कार्यवाही अमल में लायी जायेंगी।

जरूरी खबरें