रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:एलटी शिक्षकों की नियुक्ति के बाद पांच अतिथि शिक्षकों की सेवा प्रभावित।
Laxman Singh Bisht
.एलटी शिक्षकों की नियुक्ति के बाद पांच अतिथि शिक्षकों की सेवा प्रभावित।
जिले के कई अन्य अतिथि शिक्षकों पर लटकी खतरे की तलवार।
अतिथि शिक्षक संगठन की विभाग से अतिथि शिक्षकों को अन्य विद्यालय में सामायोजित करने की मांग।
चंपावत जिले में पांच एलटी शिक्षकों की विभिन्न विद्यालय में तेनाती के बाद वहां पठन-पाठन का कार्य कर रहे पांच अतिथि शिक्षकों की सेवा अन्य विद्यालयों में समायोजन होने तक फिलहाल विभाग के द्वारा समाप्त कर दी गई है। यह अतिथि शिक्षक वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे थे। अगर इन अतिथि शिक्षकों को अन्य विद्यालयों में सामायोजित नहीं किया जाता है तो उनका पैदल होना लगभग तय है। एलटी शिक्षकों की तैनाती के बाद जीआईसी मंच की आभा जोशी ,बापरु की रेखा गहतोड़ी ,गोली राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के चतुर राम , सिंगदा के प्रमोद परगाई तथा निलोटी की नेहा को सेवा मुक्त कर दिया गया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह ने बताया नवनियुक्त एलटी शिक्षकों की तैनाती जिले के विभिन्न दुर्गम स्कूलों में की गई है ।जिन विद्यालयों के अतिथि शिक्षकों की सेवाएं प्रभावित हुई है ।उन्हें मेरिट के आधार पर पद रिक्त होने परअन्य विद्यालयो में सामायोजित किया जाएगा। अगर जिले के विद्यालयो में स्थान नहीं मिला तो ऐसे अतिथि शिक्षकों को कुमाऊं मंडल के दूसरे जिलों में सामायोजित किया जा सकता है ।मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बताया अभी कई एलटी अध्यापकों की तैनाती जिले के विभिन्न विद्यालयों में होनी है एलटी अध्यापकों की नियुक्ति के बाद जो भी अतिथि शिक्षक प्रभावित होंगे उनकी काउंसलिंग की जाएगी इसके बाद उन्हें जिले के या कुमाऊँ मंडल के अन्य विद्यालय में सामायोजित किया जाएगा। फिलहाल एलटी शिक्षकों की नियुक्ति के बाद अतिथि शिक्षकों का भविष्य खतरे में पड़ गया है जब तक अतिथि शिक्षकों को अन्य विद्यालयो में सामायोजित नहीं किया जाता है तब तक उन्हें घर बैठना पड़ेगा। जिस पर अतिथि शिक्षक संगठन ने गहरी चिंता व्यक्त की है तथा विभाग से अतिथि शिक्षकों को अन्य विद्यालय में सामायोजित करने की मांग की है।
विज्ञापन
लोहाघाट:होली विजडम स्कूल के तीन पूर्व मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
बाराकोट:ग्राम सभा काकड़ के 41 वर्षीय बीर के देव डांगर संजय सिंह अधिकारी का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
बाराकोट (चंपावत):टूटी छत के नीचे तीन बच्चों के साथ रहने को मजबूर ग्यूनाड़ा की मनीषा जोशी जिलाधिकारी से मदद की गुहार।
चंपावत:जनपद के 681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन मिलन सेवा”: रेखा आर्य
पाटी (चंपावत):ग्रामीणों ने श्रमदान कर खोली बांस बसवाड़ी गर्शलेख सड़क सरकार की नाकामी की उजागर पक्की सड़क के लिए जूझते ग्रामीण।
लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट क्षेत्र की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का कार्य तेज़, विभिन्न मोटर मार्गों पर किया गया पैच वर्क
डॉ0सोनाली ने जिला चिकित्सालय में एक ही दिन में किए 55 अल्ट्रासाउंड, मरीजों को मिली राहत
चंपावत:गड्ढामुक्त सड़कों को लेकर जिलाधिकारी ने ली समीक्षा बैठक, संबंधित विभागों को दिए शीघ्र मरम्मत के निर्देश
चंपावत:अंकिता भंडारी को न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल किया प्रदर्शन सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, प्रदेश में महिला उत्पीड़न के मामले बढ़ने का आरोप।
लोहाघाट:भाजपा में शामिल ग्राम प्रधान फिर वापस लौटे कांग्रेस में दर्जनों लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता।