रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊँ मंडल ने जीआईसी/जीजीआईसी का किया औचक निरीक्षण।
Laxman Singh Bisht
अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊँ मंडल ने जीआईसी/जीजीआईसी का किया औचक निरीक्षण।
अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊँ मंडल नैनीताल एस 0पी0 सेमवाल ने मंगलवार को चंपावत जीआईसी एवं जीजीआईसी का औचक निरीक्षण कर पठन-पाठन का जायजा लिया। इसके अलावा मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय का भी निरीक्षण कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए । अपर निदेशक ने जीआईसी में कक्षा कक्ष में जाकर शिक्षण गतिविधियों का अवलोकन किया और बच्चों से विषय आधारित कई प्रश्न पूछे ।उन्होंने शिक्षकों को निर्देशित किया कि वह गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करें ताकि विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार हो सके ।उन्होंने कहा कि वह पढ़ाई को रुचि पूर्ण और प्रभावी बनाएं। अपर निदेशक ने जीजीआईसी में भी छात्राओं से संवाद स्थापित किया स्कूल प्रशासन से शैक्षणिक और व्यवस्थागत सुधारो के प्रति सजग रहने की बात की। एमडी ने विभागीय कार्यालय में अधिकारियों एवं कार्मिकों से प्रत्येक शासकीय कार्यों को समय अंतर्गत निष्पादित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा जिस कार्मिक को जो भी कार्य दायित्व दिए गए हैं उनका निष्ठा से पालन किया जाए। इस दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट ,जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक पी0एस जनपंगी ,मुख्य व्यक्तिक अधिकारी जगमोहन रौतेला, मालविका पंत, मिंटू राणा ,महेंद्र नाथ ,कैलाश नाथ महंत, संतोष कुमार उप्रेती आदि मौजूदरहे
विज्ञापन
लोहाघाट में बच्चों में वायरल फीवर का प्रकोप छुट्टी के दिन भी उपचार में जुटे रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश।
लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं
लोहाघाट के पाटन कनेड़ा में ततैयों से वन विभाग ने दिलाई राहत
लोहाघाट:सीमांत क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड में नंबर न आने पर ग्राम प्रधानों ने जताई नाराजगी।
लोहाघाट:सीएम धामी के जन्मदिन पर जीआईसी मडलक में पुस्तकालय का हुआ शुभारंभ। मेधावी छात्र छात्राएं हुई सम्मानित
चंपावत:सीएम धामी के जन्मदिवस पर “सेवा संकल्प अभियान” के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन
बाराकोट: प्रधान संगठन बाराकोट का विकासखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन व तालाबंदी