रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:बर्ड फ्लू संक्रमण की रोकथाम हेतु चंपावत में मुर्गियों, अंडों और फीड के आगमन पर पुनः एक सप्ताह की रोक
Laxman Singh Bisht
बर्ड फ्लू संक्रमण की रोकथाम हेतु चंपावत में मुर्गियों, अंडों और फीड के आगमन पर पुनः एक सप्ताह की रोक
कुक्कुट प्रजाति के पक्षियों की सुरक्षा हेतु जनपद चम्पावत की तहसील पूर्णागिरी (टनकपुर) के समस्त एंट्री प्वांइट पर मुर्गियों तथा अण्डों के आगमन पर एक सप्ताह हेतु पुनः रोक लगायी गई है। एच-5 एन-1 एवीएन इंफ्लूएंजा (बर्ड फ्लू) के मामलों की पुष्टि होने के बाद जनपद चंपावत में सतर्कता बढ़ा दी गई है। यह बीमारी अत्यंत घातक एवं संक्रामक है, जो कुक्कुट प्रजाति के साथ-साथ उनके पालकों के लिए भी गंभीर खतरा उत्पन्न कर सकती है।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि संभावित संक्रमण को रोकने के लिए आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से आदेश जारी किए गए हैं। आदेशानुसार, तहसील पूर्णागिरि (टनकपुर) के सभी प्रवेश द्वारों पर उत्तर प्रदेश से आने वाली मुर्गियों, अंडों एवं उनके फीड के आगमन पर एक सप्ताह के लिए पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।जिलाधिकारी ने सभी कुक्कुट पालकों एवं किसानों से अपील की है कि वे अपने पक्षियों की विशेष देखभाल करें और अगले एक सप्ताह तक उत्तर प्रदेश या उसकी सीमा से सटे क्षेत्रों से किसी भी प्रकार के पक्षी, अंडे, फीड अथवा संबंधित सामग्री की खरीद से बचें।मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि केवल जांच एवं प्रमाणन के उपरांत ही जनपद में कुक्कुट पक्षियों का आवागमन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, वन विभाग के अधिकारियों को भी जंगली एवं प्रवासी पक्षियों में संक्रमण की सतत निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं।जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक, प्रभागीय वनाधिकारी, उपजिलाधिकारी पूर्णागिरि (टनकपुर) एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को इन आदेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि जनपद में इस बीमारी का प्रसार रोका जा सके।
विज्ञापन
लोहाघाट:मां झूमाधूरी नंदा अष्टमी महोत्सव का रंगा रंग आगाज लोहाघाट विधायक ने किया शुभारंभ। महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा।
चंपावत:क्षेत्र पंचायत पाटी की बीडीसी बैठक सम्पन्न, विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुई विस्तृत सकारात्मक चर्चा
लोहाघाट:11:00 बजे तक नहीं खुले समाज कल्याण कार्यालय के ताले जनता करती रही इंतजार।
चंपावत:रीठा साहिब में 1 किलो 139 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार। रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही।
लोहाघाट: मांगों को लेकर ग्राम प्रधानो का धरना ब्लॉक कार्यालय में की तालाबंदी।
लोहाघाट:मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर मांगों को लेकर ग्राम प्रधानो का धरना ब्लॉक कार्यालय में की तालाबंदी। मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की भी चेतावनी।
चंपावत:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर सेवा और स्वच्छता का संकल्प टी-गार्डन में चला बृहद स्वच्छता अभियान
चंपावत:पोक्सो के आरोपी को 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा टनकपुर का है मामला।
चंपावत:धूमधाम से मनाया गया जनपद चंपावत का स्थापना दिवस। 29 वर्षों की विकास यात्रा का उत्सव
चम्पावत के कृषक विनोद सिंह ने प्रस्तुत की आधुनिक उद्यानिकी की नई मिसाल