रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:कोट अमोडी में 79 वर्ष में प्रवेश कर रही रामलीला का हुआ भव्य शुभारंभ। बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शक
Laxman Singh Bisht
Sun, Sep 28, 2025
.कोट अमोडी में 79 वर्ष में प्रवेश कर रही रामलीला का हुआ भव्य शुभारंभ।
पहले दिन नटी सूत्रधार से लेकर राम जन्म तक लीला का हुआ मंचन ।
चंपावत। जिले के कोट अमोडी में दशकों से चली आ रही ऐतिहासिक रामलीला का भव्य शुभारंभ हो गया है। पहले दिन नटी सूत्रधार से लेकर राम जन्म तक की लीला का मंचन किया गया। देर रात तक हुए आयोजन में बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शकों ने लीला का आनंद लिया। शनिवार को देर शाम ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बालकृष्ण भट्ट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य उमाशंकर भट्ट व पूर्व प्रधान लालमणि भट्ट ने दीप जलाकर रामलीला का विधिवत रूप से शुभारंभ किया। जिसके बाद देर रात तक रामलीला का आयोजन किया गया। जिसमें दूर-दूर से बड़ी संख्या में लोग रामलीला का आनंद लेने के लिए पहुंचे। पहले दिवस की रामलीला में रावण का कैलाश पर्वत को उठाना, नटी सूत्रधार से लेकर राम जन्म तक की लीला का मंचन किया गया। रामलीला कमेटी के व्यवस्थापक खीमानंद भट्ट ने बताया कि पहले दिन की लीला में बड़ी संख्या में दर्शकों ने रामलीला का आनंद लिया बताया कि इस बार कोट अमोडी में रामलीला का आयोजन 79 वर्ष में हो रहा है। आजादी से पहले शुरू हुई रामलीला का आनंद लेने के लिए आज भी बड़ी संख्या में लोग कोट अमोडी पहुंचते हैं। बताया कि दशकों पूर्व पूरे क्षेत्र में कोट अमोडी के अलावा अन्य किसी भी स्थान पर रामलीला का आयोजन नहीं होता था। इस लिए यहां की ऐतिहासिक रामलीला को देखने के लिए दियूरी, बिलखते, सुखीढांग, श्यामलाताल, स्वाला, बड़ोली, धौन सहित दर्जनों गांव के लोग यहां पहुंचते थे। यहां राम का मनीष भट्ट, लक्ष्मण का आयुष भट्ट, सीता अंकित का भट्ट व रावण का अभिनय ईश्वरी दत्त भट्ट, दशरथ का हरीश चंद्र ने निभाया। इस मौके पर हरीश चंद्र, बलदेव भट्ट, ललित मोहन भट्ट, नवीन चंद्र भट्ट, लक्ष्मी दत्त, हेतराम भट्ट, ईश्वरी दत्त भट्ट, बेनीराम भट्ट सहित अन्य लोग मौजूद रहे।