Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

चंपावत:श्री लधौनधुरा शिव मंदिर में विशाल भण्डारे के साथ सम्पन्न हुआ जलाभिषेक

चंपावत:डीएम ने लापरवाही पर लघु सिंचाई के अधिशासी अभियंता व अभियंताओं का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश

टनकपुर:कैलाश मानसरोवर यात्रा के अंतिम दल के साथ गीता धामी ने की मुलाकात

लोहाघाट:15 अगस्त की तैयारी को लेकर बैठक। धूमधाम से निकाली जाएगी प्रभात फेरी।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:सिन्याड़ी के पास भीषण सड़क हादसा पिकअप और कार में जबरदस्त टक्कर । बाल बाल बचे कार सवार।

Laxman Singh Bisht

Tue, Jul 29, 2025

सिन्याड़ी के पास भीषण सड़क हादसा पिकअप और कार में जबरदस्त टक्कर ।

बाल बाल बचे कार सवार।टनकपुर चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग में मंगलवार दोपहर को चंपावत से टनकपुर की ओर जा रहे पिकअप संख्या UP20 AT 5093 और खटीमा से चंपावत की ओर आ रही किया कार U K 06 BF 2024 के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में कार सवार सभी लोग बाल बाल बच गए उन्हें मामूली चोटे आई है। जानकारी के मुताबिक आज बारिश होने के चलते सड़क में कोहरा लगा हुआ जिस वजह से यह दुर्घटना होने की आशंका है। सूचना पर चलथी चौकी प्रभारी निर्मल अटवाल पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी लेने के साथ घायलों का हाल-चाल जाना। चौकी प्रभारी ने बताया कार सवार सभी लोग सुरक्षित है । वही लोगों ने कहा हादसा काफी भयंकर था पर भगवान की कृपा से लोगों की जान बच गई।

जरूरी खबरें