Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

ऐतिहासिक होगा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का लोहाघाट दौरा। 2027 में होगा सत्ता परिवर्तन: विधा0 अधिकारी।

चंपावत:मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को ललकारा

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:लोहाघाट डिपो की चलती बस में उठा धुवे का गुबार यात्री दहशत में चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा।

Laxman Singh Bisht

Thu, Jan 29, 2026

लोहाघाट डिपो की चलती बस में उठा धुवे का गुबार यात्री दहशत में चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा।चम्पावत : जिले के बेलखेत - अमोड़ी के बीच टनकपुर से आ रही लोहाघाट डिपो की बस संख्याUk07PA4304 के इंजन से अचानक धुंआ उठने लगा । बस में धुवां उठता देख यात्रियों में हड़कंप मच गया और अफरा - तफ़री मच गई। बस से धुवां उठता देख चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को सड़क किनारे रोका दिया और यात्रियों को सुरक्षित बस ने उतारा अन्यथा बस में भीषण आग लग सकती थी। बस में करीब 15 - 20 यात्री बताए जा रहे हैं । बस यात्रियों का कहना है , उन्हें गंतव्य तक पहुंचाने के लिए दूसरी बस आने की बात रोडवेज प्रबंधन के द्वारा कही जा रही है मामले को लेकर यात्रियों ने गहरी नाराजगी जताई है यात्रियों ने कहा रोडवेज की पुरानी बसों का संचालन कर उनकी जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है । ये पहला मामला नहीं है जब आदर्श चंपावत जिले की बसें बीच रास्ते में दम तोड़ रही हों । कुछ दिनों पहले लोहाघाट बस स्टेशन से 10 मीटर आगे निकलने ही बस के ब्रेक फेल हो गए थे और देहरादून में भी लोहाघाट डिपो की बस आग से खाक हो गई थी । एक बार फिर चम्पावत जिले की लोहाघाट डिपो की इस बस ने बीच रास्ते में ही यात्रियों का साथ छोड़ दिया । यात्रियों का कहना है , अब सरकारी बसें मौत का सामान बन रही हैं । खटारा बसें , मेंटिनेंस में लापरवाही इसका नतीजा माना जा रहा है । लोगों ने कहा लोहाघाट डिपो को कम से कम 20 नई बसों की जरूरत इसकी और न तो सरकार का ध्यान है और ना ही रोडवेज प्रबंधन का। आए दिन यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

जरूरी खबरें