Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट विधायक के निर्देश पर महाविद्यालय में टैंकरो से की गई पेयजल आपूर्ति पेयजल लाइन हुई थी क्षतिग्रस्त

हरिद्वार :पति से विवाद के चलते महिला ने मासूम बेटी के साथ गंग नहर में लगाई छलांग।

लोहाघाट:कालेशन मंदिर में 18 जुलाई से होगा आयोजित चार दिवसीय देवी महोत्सव

चंपावत पुलिस ने टायर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश दो गिरफ्तार

चंपावत:भाजपा के बागी भाजपा में शामिल डेढ़ साल पहले भाजपा से निष्कासित नेताओं की भाजपा में वापसी

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:81 लाख रुपए के गबन के आरोपी सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किसानों का संघर्ष लाया रंग

Laxman Singh Bisht

Thu, Apr 24, 2025

लिखित आदेश मिलने तक धरना रहेगा जारी :नरेंद्र उत्तराखंडीचंपावत जिले के पाटी ब्लॉक की बहुउद्देशीय दूबड़ साधन सहकारी समिति में किसान लोन में हुए लाखों रुपए के घोटाले की एसआईटी जांच व आरोपी सचिव जयराम के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर क्षेत्र के किसान किसान नेता नरेंद्र उत्तराखंडी के नेतृत्व में पिछले डेढ़ महीने से आंदोलन कर रहे हैं। किसानो की मांग पर डीएम चंपावत में कार्रवाई करते हुए मामले में सहायक निबंधक सहकारिता के नेतृत्व में जांच कमेटी गठित कर जांच के आदेश दिए थे। जांच कमेटी ने गहनता से दस्तावेजों की जांच करते हुए किसानों के बयान लिए। जांच में समिति में 81 लाख रुपए से अधिक के घोटाले की पुष्टि हुई। जिस पर डीएम चंपावत ने आरोपी सचिव के खिलाफ सहकारिता विभाग को वसूली नोटिस व एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए ।डीएम के निर्देश पर एडीओ सहकारिता पाटी के द्वारा आरोपी सचिव जय राम के खिलाफ पाटी थाने में तहरीर दी। आज गुरुवार को पाटी थाने के एसओ ओमप्रकाश ने बताया तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सचिव जयराम के खिलाफ बीएनएस की धारा 316 ,318 ,336, 338 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है थाना अध्यक्ष ने बताया जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। वही किसान नेता नरेंद्र उत्तराखंडी ने कहा अभी तक उनके पास लिखित में कुछ भी नहीं आया है। जब तक उनके पास आरोपी के खिलाफ मुकदमा संबंधी दस्तावेज नहीं मिलते हैं धरना जारी रहेगा। कुल मिलाकर मामले में आखिर किसानो का संघर्ष रंग लाया और आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। अब देखना है आगे किसान क्या रुख अख्तियार करते हैं और मामला क्या मोड़ लेता है। फिलहाल मामला पूरे प्रदेश में चर्चित बना हुआ है।

जरूरी खबरें