Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:बिचई वाहन दुर्घटना की डीएम के निर्देश पर मजिस्ट्रेट जांच साक्ष्य/बयान आमंत्रित

लोहाघाट:यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम महरा के ट्रांसफर पर भड़के टैक्सी चालक किया प्रदर्शन।

पिथौरागढ़:आर्मी यूनिफॉर्म की अवैध बिक्री पर पुलिस ने व्यापारी को किया गिरफ्तार

चंपावत की डॉ0 सानिका का एम्स नागपुर में एमडी (न्यूक्लियर मेडिसिन) हेतु चयन ऑल इंडिया रैंक 155 से बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

नैनीताल पुलिस का का बड़ा एक्शन रामनगर के रिसॉर्ट में बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश।एक नाबालिग सहित 52 गिरफ्तार।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत : 265 घंटे बाद स्वाला डेंजर जोन से बड़े वाहनों की हुई निकासी से जनता को मिली बड़ी राहत।

Laxman Singh Bisht

Wed, Sep 10, 2025

265 घंटे बाद स्वाला डेंजर जोन से बड़े वाहनों की हुई निकासी से लोगों को मिली बहुत बड़ी राहत।

वर्तमान में 12 टन क्षमता के वाहन ही यहां से गुजर सकेंगे।

वृहस्पतिवार से रोडवेज बसों का होगा संचालन‌ शुरू।

ढाबा संचालकों के चेहरे की लौटी रोनकचंपावत। स्वाला डेंजर जोन में आज सुबह से बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू होने से लोगों को बहुत बड़ी राहत मिली है। मंगलवार की रात भर यहां साइड के‌ उसे स्थान में पत्थरों से भरान का कार्य जारी रहा जहां सड़क धस्ती जा रही थी। आज सुबह मैदानी क्षेत्र से लोडेड भारी वाहनों की निकासी का ट्रायल किया गया, जो सफल रहा सुबह से यहां दर्जनों वाहनो के गुजरने के बाद भी सड़क नहीं धसी।राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंता दीपक जोशी ने‌ बताया की 12टन क्षमता वाले वाहनों की आवाजाही शुरू होने का ट्रायल सफल रहा।राष्ट्रीय राजमार्ग में खोमचा, होटल, ढाबा चलाने वालों के मुरझाए चेहरों में मुस्कान देखी गई।इसी के साथ राज मार्ग में पसरा सन्नाटा भी चहल पहल में बदल गया है। जिससे व्यापारीयो ने भी काफी राहत ली है।हालांकि नवे दिन से ही यहां छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई थी। किंतु सामान से लदे बड़े वाहन सडक खुलने की इंतजारी मे टनकपुर में खड़े थे। जिससे चम्पावत व पिथौरागढ़ जिलों में आवश्यक जिन्सो की स्थिति पैदा हो गई थी।राष्ट्रीय राजमार्ग में वाहनों की गति रोकता आ रहा स्वाला डेंजर जोन का स्थाई समाधान किए जाने की चौतरपा मांग की जाने लगी है। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस मार्ग का लंबे समय तक बंद रहना राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से भी खतरनाक है।हालांकि गत वर्ष जहां इस जोन में कम सड़क धसने के बाद उसे खोलने में लंबा समय लग गया था।इस दफा उससे अधिक सड़क ही साफ होने के बावजूद कम समय में सड़क को खोलना संभव हुआ है। यह बात अलग है कि रात दिन सड़क खोलने के लिए जिलाधिकारी मनीष कुमार का हर वक्त साइड में बने रहने से एनएच का कार्य रात दिन पालियो चलता रहा।सहायक अभियंता नवीन टम्टा के अनुसार दो दिन तक रात में और मरम्मत का कार्य किया जाएगा।जिससे वाहनों की आसानी से निकासी शुरू की जा सके। रोडवेज द्वारा बृहस्पतिवार से अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बसो का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। एआरएम धीरज वर्मा के अनुसार आज उन्हें विधिवत पुलिस व प्रशासन की ओर से बसों के संचालन की अनुमति मिल चुकी है।

जरूरी खबरें