रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत : 21 सितंबर यूकेएसएससी परीक्षा ड्यूटी का राo शिक्षक संघ का बहिष्कार का ऐलान। डीएम को दिया ज्ञापन।
Laxman Singh Bisht
Sat, Sep 20, 2025
21 सितंबर यूकेएसएससी परीक्षा ड्यूटी का राo शिक्षक संघ का बहिष्कार का ऐलान। डीएम को दिया ज्ञापन।
रा0 शिक्षक संघ चंपावत ने कल 21 सितंबर को चंपावत जिले में आयोजित होने जा रही अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रतियोगी परीक्षा में परीक्षा ड्यूटी करने से इनकार कर दिया है। राजकीय शिक्षक संघ चंपावत जिला अध्यक्ष जगदीश सिंह अधिकारी ने परीक्षा ड्यूटी बहिष्कार को लेकर जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में कहा गया है रा0 शिक्षक संघ उत्तराखंड के आवाहन एवं समय-समय पर मिले निर्देशों के अनुपालन में पूरे प्रदेश में राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड सत प्रसिद्ध प्रतिशत पदोन्नति ,सीधी भर्ती नियमावली निरस्तीकरण ,स्थानांतरण सहित 34 सूत्रीय मांगों के लिए आंदोलनरत है इस दौरान शिक्षकों के द्वारा छात्र हितों को ध्यान में रखकर शिक्षण कार्य कराया जाएगा परंतु इसके अतिरिक्त कोई भी कार्य नहीं किए जाने का फैसला लिया गया है । ज्ञापन में कहा गया जनपद चंपावत में दिनांक 21 सितंबर 2025 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रतियोगी परीक्षा होनी है ।जिसमें रा0 शिक्षक संघ का कोई भी सदस्य तथा पूर्व प्रभारी प्रधानाचार्य /प्रधानाध्यापक /शिक्षक शिक्षिका/ प्रतिभाग करने में असमर्थ हैं ।उन्होंने कहा राजकीय शिक्षक संघ के सदस्यो के द्वारा किसी भी प्रकार की ड्यूटी का बहिष्कार किया जाएगा।