Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:आनंद के साथ खड़े 15 मे से 12 जिपं सदस्य अध्यक्ष बनना लगभग तय।

Laxman Singh Bisht

Fri, Aug 8, 2025

आनंद के साथ खड़े 15 मे से 12 जिपं सदस्य अध्यक्ष बनना लगभग तय।14 अगस्त को जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख पद के लिए निर्वाचन होना है।चंपावत जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए गरसाड़ी से भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य आनंद सिंह अधिकारी दौड़ में सबसे आगे बने हुए है। सोशल मीडिया में आई तस्वीरों में आनंद के साथ15 मे से 12 जिला पंचायत सदस्य खड़े नजर आ रहे है। ऐसे में आनंद का लगभग चंपावत जिला पंचायत अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। चुनावी पंडितों का भी यही आकलन है चुनावी पंडितों का कहना है अगर कोई ऐसी वैसी बात नहीं हुई तो चंपावत जिले के अगले जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी ही होंगे। आनंद अधिकारी के समर्थक काफी जोश में नजर आ रहे है। चंपावत जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए बिरगुल से भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य निर्मला महराना ने भी अपनी दावेदारी पेश की है सूत्रों की माने तो चंपावत भाजपा पदाधिकारियो के द्वारा पार्टी हाई कमान पर निर्मला को जिला पंचायत अध्यक्ष पद प्रत्याशी बनाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। अब एक-दो दिन में स्पष्ट हो जाएगा कि भाजपा किसे अपना जिला पंचायत अध्यक्ष पद का उम्मीदवार घोषित करती है ।वर्तमान में आनंद का जिला पंचायत अध्यक्ष पद का दावा काफी मजबूत माना जा रहा है।अगर भाजपा निर्मला महराना को अपना जिला पंचायत अध्यक्ष का उम्मीदवार घोषित कर देती है तो ऐसी स्थिति में क्या समीकरण बनेंगे और राजनीति क्या मोड़ लेगी यह कहा नहीं जा सकता है।

जरूरी खबरें