रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चमोली प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी गिरफ्तार नशे में कार से बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर
Laxman Singh Bisht
Sun, Aug 3, 2025
चमोली प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी गिरफ्तार नशे में कार से बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर
प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी चमोली शाह हसन को रुद्रप्रयाग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शराब के नशे मे धुत होकर मोटर साईकिल मे मारी जोरदार टक्कर । बाइक सवार की हालत नाजुक गंभीर हालत मे हायर सेन्टर के लिए किया गया है रेफर ।नशे में धुत्त चमोली जिले के डिप्टी सीएमओ का वीडियो सामने आया है।ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तिलणी के पास चमोली के अपर मुख्य चिकित्साधिकारी की कार ने बाइक सवार दो युवकों को बुरी तरह टक्कर मार दी, जिससे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और दूसरे को चोटें आई हैं। गंभीर युवक को वेंटिलेटर पर रखते हुए हायर सेंटर रैफर किया गया, जबकि दूसरे का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। डिप्टी सीएमओ नशे में कार चला रहे थे। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर दिया है।
घायलों मे
गौरव कुमार पुत्र गोविंद बल्लभ उम्र 26 ग्राम कलना, रुद्रप्रयाग (गंभीर घायल),
संयम चौधरी पुत्र रमेश चौधरी उम्र 25 निवासी लदोली रुद्रप्रयाग शामिल है।
