Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:37 वे दिन बुजुर्ग चेतराम ने धरना किया समाप्त प्रयाग पोर्टल के माध्यम से बेटे को आउटसोर्स से दी जाएगी नौकरी।

चंपावत:आईटीआई में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 30 अगस्त तक करें आवेदन

चंपावत:कांग्रेस पहले अपना घर संभाले फिर मुख्यमंत्री पर उठाए सवाल: श्याम ढेक ।

मानसून से पूर्व तैयारियों को परखने के लिए पांच संवेदनशील स्थानों में राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल सम्पन्न

चंपावत:4 जुलाई से फिर शुरु होगा ‘जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ कार्यकम सीएम धामी के निर्देश पर चलेगा 15 दिन का वि

सूचना

: नैनीताल :कालाढूंगी के मैथिशाह नाले ले तेज बहाव में बही कार। कार सवार दो लोगों ने कूदकर बचाई जान।

Laxman Singh Bisht

Wed, Jul 31, 2024
नैनीताल कालाढूंगी के मैथिशाह नाले ले तेज बहाव में बही कार। कार सवार दो लोगों ने कूदकर बचाई जान।   नैनिताल के कालाढूंगी मे बुधवार को भारी वर्षा के चलते उफनते मैथिशाह नाले के तेज बहाव में एक कार बह गई। कार में सवार दो लोगों ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। नाले मे कार बहती देख आसपास के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर कालाढूंगी पुलिस नाले पर पहुंच गई। पुलिस ने कार पर नजर बनाए रखी, जिसके बाद कार में कोई सवार दिखाई नहीं देने से पुलिस और मौके पर जमा लोगों ने राहत की सांस ली। थानाध्यक्ष भगवान सिंह महर ने बताया कि कार में गदरपुर के दो लोग रियाज और रिजवान सवार थे, जो मौसम खराब होने की वजह से रिसोर्ट की तलाश में निकले थे। उन्होंने बताया मैथिशाह नाले में कार फंस गई और पानी का बहाव तेज होने पर जब कार आगे की बजाए पानी के साथ जाने लगी तो दोनों ने कूदकर अपनी जान बचाई। कार मैथिशाह नाला पुल के पास आकर पानी की गहराई में अटक गई है। वर्षा होने और पानी का बहाव तेज होने के कारण देर शाम तक कार को निकाला नहीं जा सका था।

जरूरी खबरें