रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग मे खाई में गिरी कार पांच की मौत बच्चा घायल ।
Laxman Singh Bisht
देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग मे खाई में गिरी कार पांच की मौत बच्चा घायल ।

कुंडाधार के पास अनियंत्रित होकर खाई में समाई कार, हरिद्वार से पौड़ी जा रहे थे यात्री; मौके पर रेस्क्यू अभियान जारी

देवप्रयाग/पौड़ी। देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। आज कुंडाधार के समीप हरिद्वार से पौड़ी की ओर जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन के खाई में गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक घायल बच्चे को अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे में कार सवारों की संख्या छह से सात बताई जा रही है। ऐसे में रेस्क्यू टीम द्वारा खाई में तलाश और राहत-बचाव अभियान जारी है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को कार हरिद्वार से पौड़ी की ओर जा रही थी। इसी दौरान देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर कुंडाधार के समीप चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और स्थानीय लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव में जुट गए।स्थानीय लोगों ने बिना समय गंवाए पुलिस और प्रशासन को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंच गई। टीमों ने खाई में उतरकर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद अब तक पांच शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि एक घायल बच्चे को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। रेस्क्यू टीमें खाई में लगातार सर्च अभियान चला रही हैं, ताकि वाहन में सवार अन्य लोगों के संबंध में भी स्थिति स्पष्ट हो सके। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस द्वारा दुर्घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
जीआईसी दिगाली चौड़ में संकुल स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव का आयोजन।
लवप्रीत की संवेदनशील सोच ने छुआ मुख्यमंत्री धामी का दिल, घर पहुंचा टैब
चंपावत में आयुर्वेद का नया केंद्र, तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू उत्कर्ष केंद्र का हुआ शुभारंभ, विभिन्न पद्धतियों से मरीजों को मिल रहा उपचार
चंपावत:चेनलिंक फेंसिंग कार्यों की डीएम ने की समीक्षा, अक्टूबर तक चयनित ग्रामों में कार्य पूर्ण करने के निर्देश
चंपावत:सीएम धामी की शिक्षा क्षेत्र को बड़ी सौगात धूरा और मौराड़ी के विद्यालय अब इंटर स्तर तक होंगे उच्चीकृत
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान के तहत 551 निर्माण श्रमिकों को मिला कल्याणकारी योजनाओं का लाभ
बाराकोट:रेगडू दशहरा महोत्सव का उद्घाटन करने का सीएम धामी से अनुरोध। कमेटी ने मुख्यमंत्री को दिया आमंत्रण।
बाराकोट:रेगडू के प्रसिद्ध दशहरा महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए महोत्सव कमेटी ने डीएम व एसपी की मुलाकात। भव्य और दिव्य होगा चार दिवसीय दशहरा महोत्सव।
लोहाघाट:जल्द नए अंदाज में नजर आएगा एबट माउंट का ऐतिहासिक चर्च। पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा। डीएम चंपावत के नेतृत्व में एबटमाउंट को पर्यटन के क्षेत्र में किया जा रहा है विकसित।
बाराकोट:उत्तराखण्ड संस्कृत संस्थान, हरिद्वार द्वारा आयोजित खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का शुभारम्भ